लाइव न्यूज़ :

चीन का आंतरिक मुद्दा है हांगकांग, किसी भी दूसरे देश को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है: चीन

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:09 IST

Open in App

बीजिंग, 12 मार्च (एपी) चीन के एक अधिकारी ने हांगकांग की चुनाव प्रणाली में प्रस्तावित बदलाव को लेकर अमेरिका द्वारा आलोचना किये जाने पर शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा है कि अर्ध-स्वायत्त हांगकांग, चीन का आंतरिक मुद्दा है, जिसमें किसी भी दूसरे देश को हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।

चीन की संसद में बृहस्पतिवार को हांगकांग की चुनाव प्रणाली में बदलाव के लिए मतदान किया गया था। यह मतदान चुनावी प्रणाली को बदलने के लिए लाए गए एक नए कानून को लेकर हुआ। इसके बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई थी।

हांगकांग और राज्य परिषद के मकाऊ मामलों के कार्यालय के उपनिदेशक झांग शिआउमिंग ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि अमेरिकी कैपिटोल परिसर में छह जनवरी को हुई घटना के बाद से अमेरिका किस नैतिक आधार से हांगकांग के चुनाव संस्थानों पर अंगुली उठा रहा है।’’

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की ओर से जारी एक बयान में चीन की निंदा करते हुए कहा गया था, ‘‘हांगकांग के लोकतंत्र का लगातार गला घोंटा जा रहा है।’’

झांग ने यह भी कहा कि चुनावी बदलाव का उद्देश्य हांगकांग के लोकतंत्र समर्थकों को शासन संरचना से बाहर करना नहीं है क्योंकि चीन विरोधी ताकतों की तुलना विपक्ष के साथ नहीं की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?