लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड के इस स्टार ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को दिया अपना ऑस्कर, कही ये बात, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 9, 2022 20:35 IST

हॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सीन पेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अपने दो ऑस्कर में से एक उपहार में दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सीन पेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात कीयूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से सीन पेन की देश की यह तीसरी यात्रा थीन्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पेन ने जेलेंस्की को युद्ध के अंत तक ऑस्कर रखने के लिए कहा

कीव: हॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक सीन पेन ने युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के साथ एकजुटता के प्रतीक के रूप राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अपने दो ऑस्कर में से एक उपहार में दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनका पुरस्कार वहां रहता है तो वह "झगड़ों के लिए बेहतर और मजबूत" महसूस करेंगे। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से सीन पेन की देश की यह तीसरी यात्रा थी।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पेन ने जेलेंस्की को युद्ध के अंत तक ऑस्कर रखने के लिए कहा। जेलेंस्की के कार्यालय द्वारा साझा किए गए वीडियो में पेन को यह कहते हुए सुना जा सकता है "यह आपके लिए है। मुझे बाहर भयानक लग रहा है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक मूर्खतापूर्ण बात है, लेकिन अगर मुझे पता है कि यह यहां आपके साथ है तो मैं झगड़े के लिए बेहतर और मजबूत महसूस करूंगा।"

वीडियो में देखा जा सकता है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ऑस्कर लेने से मना करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित अकादमी पुरस्कार को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा "यह आपका है।" अमेरिकी स्टार के अनोखे हावभाव से प्रभावित जेलेंस्की कहते हैं, "यह बहुत अच्छा है! मैं सम्मानित हूं। हमें जीतना है।"

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीयूक्रेनरूसरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल