लाइव न्यूज़ :

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की अहम बैठक में ‘ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित, शी की ताकत और बढ़ी

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:02 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 11 नवंबर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की उच्च स्तरीय बैठक में पार्टी के गत 100 साल की अहम उपलब्धियों को लेकर ‘ ऐतिहासिक प्रस्ताव’ पारित किया गया। इसके साथ ही अगले साल राष्ट्रपति शी चिनफिंग के रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए भी रास्ता साफ कर दिया गया है।

पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति का छठा पूर्ण अधिवेशन आठ से 11 नवंबर को बीजिंग में आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को अधिवेशन संपन्न होने के बाद जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक में ‘ऐतिहासिक प्रस्ताव की समीक्षा की गई और उसे पारित किया गया। सीपीसी के 100 साल के इतिहास में यह इस तरह का मात्र तीसरा प्रस्ताव है।

पार्टी इस बारे में विस्तृत जानकारी शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में देगी। यहां जारी बयान में कहा गया कि शी चिनफिंग ने सत्र में अहम भाषण दिया। बैठक के दौरान सीपीसी के राजनीतिक ब्यूरो की ओर से शी द्वारा सौंपी गयी कार्य रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।

शी ने प्रस्ताव के मसौदे पर भी स्थिति स्पष्ट की जिसकी विस्तृत जानकारी अबतक नहीं दी गई है। सत्र में वर्ष 2022 के उत्तरार्ध में बीजिंग में सीपीसी की 20वीं नेशनल कांग्रेस आयोजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई जिसमें उम्मीद की जा रही है कि शी के नाम को आधिकारिक रूप से अभूतपूर्व तरीके से तीसरे कार्यकाल के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।

गौरतलब है कि 68 वर्षीय शी का चीन की सत्ता के तीनों केंद्रों - सीपीसी के महासचिव, शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) के अध्यक्ष जो सभी सैन्य कमानों को देखती है और राष्ट्रपति- पर कब्जा है और वह अगले साल अपना पांच साल का दूसरा कार्यकाल पूर्ण करेंगे।

सीपीसी की इस बैठक को राजनीतिक रूप से शी चिनफिंग के लिए अहम माना जा रहा था जो अपने नौ साल के कार्यकाल के बाद पार्टी संस्थापक माओ त्से तुंग के बाद सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उभरे हैं। यह आम धारणा है कि वह अपने पूर्ववर्ती हू जिंताओं के विपरीत तीसरा कार्यकाल लेंगे। जिंताओं दो कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए थे। वर्ष 2018 में किए संविधान संशोधन के बाद यह भी हो सकता है कि वह जीवनपर्यंत इस पद पर बने रहे क्योंकि इसके जरिये राष्ट्रपति के कार्यकाल की सीमा हटा दी गई है।

चिनफिंग को 2016 में पार्टी के ‘केंद्रीय नेता’ का दर्जा दिया गया था जो माओ के बाद यह दर्जा पाने वाले पहले नेता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला