लाइव न्यूज़ :

कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमला, 4 महीने में दूसरी बड़ी घटना; पीएम मोदी और भारत को लेकर लिखी गई आपत्तिजनक बातें

By अंजली चौहान | Updated: April 6, 2023 11:04 IST

बुधवार को हुई इस घटना में आरोपियों ने दीवारों पर 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद' और 'मोदी 'आतंकवादी घोषित करो' जैसे नारे लिखे गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा में हिंदू मंदिर में की गई तोड़फोड़ मंदिर की दीवारों पर लिखा, हिंदुस्तान मुर्दाबाद कनाडा पुलिस ने मामले में दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

टोरंटो: कनाडा के ओंटारियो में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की गई है। मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी अपशब्द लिखें गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी की गई।

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अज्ञात बदमाश मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखते दिख रहे हैं। 

बुधवार को हुई इस घटना में आरोपियों ने दीवारों पर 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद' और 'मोदी 'आतंकवादी घोषित करो' जैसे नारे लिखे गए थे। फुटेज में, संदिग्धों को बुधवार रात 12 बजे के बाद देखा गया, जिनमें से एक इमारत पर नजर रख रहा था, जबकि दूसरा इमारत में तोड़फोड़ कर रहा था।

इस घटना की विंडसर पुलिस ने पुष्टि की कि विंडसर में एक हिंदू मंदिर को नफरत से प्रेरित होकर निशाना बनाया गया और तोड़फोड़ की गई। पुलिस का कहना है कि वह दोनों संदिग्धों की तलाश कर रही है। 

इससे पहले इसी साल के फरवरी महीने में कनाडा के मिसिसॉग में एक राम मंदिर को बदमाशों ने निशाना बनाया था और ठीक ऐसी ही नफरत भरी घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद भारतीय समुदाय काफी गुस्से में आ गया था और घटना की निंदा की थी। 

वहीं, जनवरी महीने में कनाडा के ब्रैम्पटन के एक हिंदू मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे गए थे, जिसमें मंदिर की दीवारों पर हिंदूस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लिखे गए थे। इसके अलावा मंदिर में तोड़फोड़ भी की गई थी। विदेश में हो रहे हिंदू मंदिरों पर ऐसी घटनाएं आए दिन सामने आ रही है। 

टॅग्स :कनाडाTempleभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!