लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू छात्रा की हत्या, पंखे में लटकाने से पहले किया गया था रेपः पोस्टमार्टम रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 7, 2019 16:54 IST

पहले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था। उस रिपोर्ट पर कई चिकित्सा-विधिक विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे। लरकाना शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति अनीला अता उर रहमान ने दावा किया था कि 25 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या की है।

Open in App
ठळक मुद्देभाई डॉक्टर विशाल ने कहा था कि उनकी बहन की गर्दन पर बने निशाना बताते हैं कि यह मामला आत्महत्या का नहीं है।पाकिस्तान की आबादी में करीब दो फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले हिंदुओं की बड़ी संख्या सिंध प्रांत में है।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में डेंटल कॉलेज की एक हिंदू छात्रा के रहस्यमयी परिस्थितियों में, छात्रावास में मृत पाए जाने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि पहले उसके साथ बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

सिंध प्रांत के बीबी आसिफा डेंटल कॉलेज में अंतिम वर्ष की छात्रा नम्रता चांदनी 16 सितंबर को अपने पलंग पर मृत मिली थी। उसकी गर्दन पर रस्सी बंधी हुई थी। न्यूज इंटरनेशनल ने गुरुवार को खबर दी कि चांदका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला चिकित्सा-विधिक अधिकारी डॉक्टर अमृता ने बुधवार को छात्रा की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की।

इसमें पता चला कि छात्रा का हत्या से पहले यौन उत्पीड़न हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा की मौत दम घुटने के कारण हुई। डीएनए परीक्षण में छात्रा के कपड़े पर पुरुष का डीएनए मिलने की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा जबरन यौन संबंध बनाने की बात भी सामने आई थी।

पहले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे आत्महत्या का मामला बताया गया था। उस रिपोर्ट पर कई चिकित्सा-विधिक विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे। लरकाना शहीद मोहतरमा बेनजीर भुट्टो मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति अनीला अता उर रहमान ने दावा किया था कि 25 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या की है।

कराची के डाव मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नम्रता के भाई डॉक्टर विशाल ने कहा था कि उनकी बहन की गर्दन पर बने निशाना बताते हैं कि यह मामला आत्महत्या का नहीं है। इस मामले को लेकर हुए व्यापक प्रदर्शन और परिवार की ‘‘पारदर्शी जांच की मांग’’ के बाद 18 सितंबर को सिंध उच्च न्यायालय ने इसकी न्यायिक जांच के आदेश दिए थे।

जांच लरकाना जिला एवं सत्र जज की निगरानी में हो रही है। पाकिस्तान की आबादी में करीब दो फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले हिंदुओं की बड़ी संख्या सिंध प्रांत में है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट