लाइव न्यूज़ :

हिमालय के2: पर्वतारोहियों का पता नहीं चलने के बाद बचाव अभियान निलंबित

By भाषा | Updated: February 8, 2021 00:22 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, सात फरवरी विश्व की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी हिमालय पर्वत श्रृंखला के2 पर चढ़ाई के दौरान दो दिन पहले लापता हुए पाकिस्तान के विख्यात पर्वतारोही मोहम्मद अली सदपारा समेत दो अन्य पर्वतारोहियों का पता लगाने में विफल रहने के बाद पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टरों ने तलाश व बचाव अभियान निलंबित कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सदपारा और दो अन्य पर्वतारोही-आइसलैंड के जॉन स्नोरी और चिली के जुआन पाब्लो 8,611 मीटर ऊंची के2 चोटी पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे और शुक्रवार रात को लापता हो गए।

सेना के दो हेलीकॉप्टर अपनी अधिकतम सीमा 7,800 मीटर तक गए और करीब एक घंटे तक उनका पता लगाने के लिए हवाई मुआयना किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारी करार हैदरी ने इन तीनों की सलामती के लिए दुआ करने की अपील की।

स्थानीय उपायुक्त करीम दाद गुघताई ने मीडिया को बताया कि इसी बीच सदपारा के बेटे साजिद के2 से स्कार्दू लौट आए हैं क्योंकि उनकी ऑक्सीजन किट में कुछ दिक्कतें आ गई थीं।

साजिद ने भी मीडिया से बात की और कहा कि इतने सर्द मौसम में उनके जीवित बचने की संभावनाएं कम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

क्रिकेटKKR के लिए एक बड़ी राहत! NOC मिलने के बाद पथिराना टीम में शामिल होने के लिए तैयार

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'