लाइव न्यूज़ :

चीन में जुलाई के बाद कोविड-19 के सबसे अधिक मामले

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:27 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 10 अगस्त चीन में मंगलवार को कोविड-19 के 180 से अधिक मामले आए जिनमें स्थानीय स्तर पर संक्रमित 108 मरीज शामिल हैं। बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप के फैलने को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच यह आंकड़ा पिछले महीने शुरू हुई महामारी की नई लहर के बाद एक दिन में सर्वाधिक है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएमसी) ने सोमवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि देश में स्थानीय स्तर पर 108 मामले आए हैं जबकि 35 लोग बाहर से यात्रा करके आए थे और 38 में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। नानजिंग हवाईअड्डा और बाद में चीन के दक्षिण हनान प्रांत में पर्यटन स्थल झांगजियाजी में पिछले महीने कई मामले सामने आने के बाद संक्रमण की नयी लहर शुरू हुई।

उल्लेखनीय है कि हुबेई प्रांत में वर्तमान में 68 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें 55 मरीज मुख्यत: प्रांतीय राजधानी वुहान में स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए। वुहान में 2019 में सबसे पहले मामला सामने आया था।

वुहान शहर की आबादी करीब 1.2 करोड़ है और वहां पहले ही व्यापक स्तर पर जांच की जा रही है। सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रांत में बिना लक्षण वाले 80 मरीजों का इलाज चला है, इनमें से 63 स्थानीय स्तर पर संक्रमित हुए हैं।

देश के 23 में से 13 प्रांतों में डेल्टा स्वरूप के बढ़ते मामलों के कारण अधिकारियों में चिंता है। वायरस के प्रसार के मद्देनजर बीजिंग ने रविवार से ही एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और कोविड-19 मामलों वाले प्रांतों से लोगों के आने पर रोक लगा दी है। बीजिंग में भी पिछले सप्ताह कोविड-19 के मामले आए थे।

एनएचसी के अनुसार चीन में कम से कम 1,702 लोगों का इलाच चल रहा है और इनमें से 54 की हालत गंभीर है। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार पिछले साल कोरोना वायरस के संक्रमण से 4,636 लोगों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते