लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह ने इजराइल को दी खुली धमकी, अमेरिका को बताया असली 'विलेन'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 3, 2023 20:48 IST

नसरल्लाह ने कहा कि अल-अक्सा मस्जिद ने इजराइल की कमजोरी को उजागर कर दिया है। उसने यमन और इराक के शिया चरमपंथी गुटों का शुक्रिया भी अदा किया जो इजराइल को निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहसन नसरल्लाह ने इजराइल के गाजा पर जारी हमलों के बीच 3 नवंबर को एक स्पीच दीलेबनानी चरमपंथी ग्रुप हिजबुल्लाह के नेता ने इजराइल को दी खुली धमकीइराक के शिया चरमपंथी गुटों का शुक्रिया भी अदा किया

Israel-Hamas War: लेबनानी चरमपंथी ग्रुप हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह ने इजराइल के गाजा पर जारी हमलों के बीच 3 नवंबर को एक स्पीच दी जिसे हिजबुल्लाह के चैनल अल-मनार पर प्रसारित किया गया और इसे पूरी दुनिया में दिखाया गया। अपने भाषण में  हसन नसरल्लाह ने इस पूरे मामले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इजराइल बस मोहरा मात्र है। हिजबुल्लाह के नेता ने  इजराइल को हिज़्बुल्लाह के खिलाफ कोई आक्रामक हमला न करने की चेतावनी दी। 

हसन नसरल्लाह ने चेतावनी देते हुए कहा, "मैं इजरायलियों से कहता हूं, अगर आप लेबनान के खिलाफ हमले करने पर विचार कर रहे हैं, तो यह आपके पूरे अस्तित्व में की गई सबसे मूर्खतापूर्ण गलती होगी।" उसने कहा कि हिज़्बुल्लाह ने 8 अक्टूबर को ही लड़ाई में प्रवेश किया था जिसके एक दिन पहले हमास ने दक्षिणी इज़राइल में अपना आश्चर्यजनक हमला किया था। 

हिजबुल्लाह के नेता ने कहा, "फिलिस्तीनी लोग 75 साल से ज्यादा समय से परेशानी का सामना कर रहे हैं, लेकिन पिछले दिनों ये परेशानी काफी बढ़ गई है। इजराजल का क्रूर शासन फिलिस्तीन पर लगातार हमले कर रहा है। बहुत सारे फिलिस्तीनियों को कैद किया गया है, जो इजरायल की जेलों में कैद हैं।"

हसन नसरल्लाह ने मौजूदा तनाव का मुख्य कारण जेलों में बंद फिलस्तीनी, यरूशलम और वहां मौजूद धार्मिक स्थानों को लेकर गतिरोध और गाजा की घेराबंदी और वेस्ट बैंक में बढ़ती यूहदियों बस्तियों को बताया। सरल्लाह ने कहा कि इजराइल गाजा में हमास के खिलाफ जो हासिल करना चाहता है वो मुमकिन नहीं है।

हिजबुल्लाह के नेता ने कहा, "एक पूरा महीना हो गया है। लेकिन इजराइल के पास कोई भी सैन्य उपलब्धि नहीं है। इजराइल गाजा में अगवा किए गए लोगों को केवल बातचीत के सहारे ही छुड़ा पाएगा।"

नसरल्लाह ने कहा कि अल-अक्सा मस्जिद ने इजराइल की कमजोरी को उजागर कर दिया है। उसने यमन और इराक के शिया चरमपंथी गुटों का शुक्रिया भी अदा किया जो इजराइल को निशाना बनाकर हमला कर रहे हैं।

टॅग्स :इजराइलHamasअमेरिकाईरानबेंजामिन नेतन्याहूBenjamin Netanyahu
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल