लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी भूस्खलन के बाद 20 ट्रक जमीन में दबे, दो अफगान नागरिकों की हुई मौत

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 18, 2023 16:09 IST

भीषण भूस्खलन के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान और इस्लामाबाद के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। भूस्खलन के बाद आज काराकोरम राजमार्ग कई बिंदुओं पर अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन के कारण काराकोरम राजमार्ग के साथ-साथ ऊपरी कोहिस्तान और दियामेर में भी कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और कई यात्री फंस गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी भूस्खलनदो अफगान नागरिकों की हुई मौतकरीब 20 ट्रक जमीन में दब गए हैं

नई दिल्ली: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तोरखम सीमा क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। खैबर पख्तूनख्वा के खैबर दर्रे से होकर जाने वाली मुख्य सड़क पर आंधी और बिजली गिरने के दौरान हुए भूस्खलन में मंगलवार, 18 अप्रैल को 20 से अधिक ट्रक दब गए जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। मलबे में दब कर जान गंवाने वाले दोनों लोग अफगानी हैं। इस भीषण भूस्खलन के बाद मलबे में अब भी दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका है।

खैबर जिले के डिप्टी कमिश्नर अब्दुल नासिर खान ने पुष्टि करते हुए कहा कि स्खलन में दो अफगान नागरिक मारे गए और अधिकारी शवों को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।  पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा के खैबर दर्रे से होकर जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार तड़के तेज आंधी के बाद भूस्खलन हुआ, जिससे माल ले जा रहे ट्रक दब गए। यह घटना अफगानिस्तान के पास सीमा क्षेत्र में तड़के लगभग 2:30 बजे हुई। भीषण भूस्खलन में कम से कम दो अफगान नागरिकों की मौत हो गई। आठ अन्य घायल हो गए और करीब 20 ट्रक जमीन में दब गए हैं।

भीषण भूस्खलन के बाद गिलगित-बाल्टिस्तान और इस्लामाबाद के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। भूस्खलन के बाद आज काराकोरम राजमार्ग कई बिंदुओं पर अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन के कारण काराकोरम राजमार्ग के साथ-साथ ऊपरी कोहिस्तान और दियामेर में भी कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और कई यात्री फंस गए हैं।

बता दें कि पहले से ही आर्थिक बदहाली झेल रहे पाकिस्तान के लिए प्राकृतिक आपदाएं नई मुसीबत बन गई हैं। हाल ही में पाकिस्तान से सिंध में आई बाढ़ से भी अपार जन-धन की हानि हुई थी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल आई बाढ़ की मार से पाकिस्तान अब तक नहीं उबरा है। बाढ़ के कारण सिंध में लगभग 20,000 पब्लिक स्कूल पूरी तरह के बर्बाद हो गए हैं, जिसके चलते लाखों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। सिंध में बाढ़ के प्रभाव की वजह से प्रांतीय सरकार ने एजुकेशन इमरजेंसी घोषित कर रखी है।

टॅग्स :पाकिस्तानभूस्खलनअफगानिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल