लाइव न्यूज़ :

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:37 IST

Open in App

यरूशलम, आठ फरवरी (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सोमवार को यरूशलम की अदालत में भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई शुरू हो गई और उन्होंने स्वयं को निर्दोष बताया। कुछ ही हफ्तों बाद यहां आम चुनाव होने हैं।

नेतन्याहू पर पिछले वर्ष तीन अलग मामलों में धोखाधड़ी, विश्वासघात और रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। हाल के महीनों में इजराइल के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर हर सप्ताहांत पर प्रदर्शन कर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि नेतन्याहू ने कोरोना वायरस संकट का भी उचित तरीके से मुकाबला नहीं किया।

नेतन्याहू की पेशी के दौरान भी अदालत के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

आरोप है कि उन्होंने अपने सम्पन्न मित्रों से महंगे उपहार स्वीकार किए और अपने तथा अपने परिवार के पक्ष में खबरें दिखाने के बदले में मीडिया क्षेत्र के दिग्गजों को लाभ पहुंचाने के प्रस्ताव दिए।

इससे पहले, पिछले महीने लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों के चलते मामले में सुनवाई स्थगित हो गई थी।

इजराइल पर सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेतन्याहू ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन पर पद पर रहने के दौरान भ्रष्टाचार के आरोपों में मामला चला।

नेतन्याहू ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने पद से इस्तीफा देने से भी इनकार कर दिया है।

सोमवार को सुनवाई में, नेतन्याहू के वकीलों ने लिखित जवाब देते हुए कहा है कि उनके मुवक्किल दोषी नहीं हैं।

सुनवाई के करीब 20 मिनट बाद नेतन्याहू अदालत कक्ष से निकल गए और फिर वहां से रवाना हो गए।

नेतन्याहू के खिलाफ मामला पिछले वर्ष मई में शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर