लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: पोलैंड में यूक्रेन से आए शरणार्थियों से मिले जो बाइडन, पुतिन को बताया कसाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2022 20:53 IST

पोलैंड के वॉर्सा में यूक्रेन से आए रिफ्यूजी से मुलाकात के बाद जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति को कसाई कहा। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन से शरणार्थी के रूप में आए बच्चों का भी जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्दे बाइडन ने शरणार्थियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उनके दर्द को भी सुनाशरणार्थियों से मिलने के बाद पुतिन से कहा, वह एक कसाई है

वॉर्सा: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को पोलैंड के वॉर्सा में यूक्रेन से आए शरणार्थियों से मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनके दर्द को सुना। यूक्रेन से आए रिफ्यूजी से मुलाकात के बाद जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति को कसाई कहा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बाइडन ने शरणार्थियों में बच्चों का भी जिक्र किया। 

जो बाइडन ने कहा, उन बच्चों में से हर एक ने मुझसे कहा, 'मेरे पिताजी, मेरे दादा, मेरे भाई के लिए प्रार्थना करो जो वहाँ वापस लड़ रहे हैं।' मुझे याद है कि जब आपका कोई अपना युद्ध क्षेत्र में होता है, तो आप हर सुबह उठते हैं और आश्चर्य करते हैं। वे लोगों का एक अद्भुत समूह हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा से मुलाकात भी की है। यह मुलाकात पोलैंड की राजधानी वॉर्सा में हुई। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। वॉर्सा के शाही महल से बोलते हुए यूक्रेन में युद्ध पर भी अपना बयान दिया।

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस समय नाटो के एक प्रमुख सदस्य की मदद को लेकर अमेरिकी प्रतिबद्धता दोहराएंगे। ब्रसेल्स में, यूक्रेन के मुद्दे पर नाटो,  जी-7 और 27-सदस्यीय यूरोपीय परिषद की आपातकालीन बैठक में हिस्सा लेने के बाद बाइडेन 2 दिवसीय यात्रा पर पोलैंड पहुंचे हैं।

टॅग्स :जो बाइडनरूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनPoland
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत