लाइव न्यूज़ :

हैरी और मेगन के साक्षात्कार से ब्रिटेन तथा राष्ट्रमंडल देशों के बीच संबंधों में खटास

By भाषा | Updated: March 10, 2021 13:06 IST

Open in App

केपटाउन, 10 मार्च (एपी) राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन के बयान के बाद, ब्रिटेन के साथ ऐतिहासिक संबंध रखने वाले देशों में सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अब वे वास्तव में ब्रिटेन और उसके शाही परिवार के साथ नजदीकी रिश्ता रखना चाहते हैं।

मेगन ने एक साक्षात्कार में कहा था कि शाही परिवार के एक सदस्य ने उनके अजन्मे बच्चे के रंग पर चिंता जताई थी।

इस साक्षात्कार के बाद शाही परिवार में हलचल होना लाजिमी था लेकिन अब यह मुद्दा राष्ट्रमंडल देशों के “परिवार” तक पहुंच गया है जो कि उन 54 देशों का समूह है जो कभी ब्रिटेन के उपनिवेश थे।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कई दशकों तक राष्ट्रमंडल देशों के साथ अच्छे संबंध रखने की दिशा में प्रयास किए हैं।

राष्ट्रमंडल दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिका में प्रसारित किए गए साक्षात्कार के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा कि मेगन का बयान, ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ संवैधानिक रिश्ते समाप्त करने का एक और कारण बन सकता है।

टर्नबुल ने ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन’ से कहा, “महारानी के शासनकाल की समाप्ति के बाद हम कह सकते हैं कि अब परिवर्तन का समय आ गया है।”

इसके अलावा युगांडा के एक स्तंभकार निकोलस सेनगोबा ने लिखा कि इस सप्ताह के हैरी और मेगन के साक्षात्कार ने राष्ट्रमंडल की विश्वसनीयता पर हमारी “आंखें और खोलने” का काम किया है।

उक्त साक्षात्कार पर विशेष रूप से अफ्रीकी देशों की ओर से आक्रोश भरी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा