लाइव न्यूज़ :

हैरिस राष्ट्रपति बनना चाहती हैं : ट्रंप

By भाषा | Updated: November 3, 2020 16:24 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि कमला हैरिस देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनाना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि यह कारण ‘पर्याप्त’ है जिसके चलते वे उनके प्रतिद्वंद्वी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के पक्ष में मतदान नहीं करें।

राष्ट्रपति पद का चुनाव मंगलवार को होने वाला है। इसकी पूर्वसंध्या पर चुनावी नजरिये से अहम विस्कोंसिन राज्य के केनोशा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘ वह बहुत शानदार महिला हैं, वह पहली महिला राष्ट्रपति बनना चाहती हैं। मैं ऐसा नहीं मानता। मैं ऐसा नहीं मानता, आप जानते हो, यह एक वाजिब कारण है कि सोए हुए जो के पक्ष में भी मतदान नहीं करें, सही? आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाइडेन और कमला! क्या कोई जानता था कि यह कमला कौन हैं?’’

ट्रंप ने दावा किया कि अगर 77 वर्षीय बाइडेन मंगलवार को होने वाला चुनाव जीतते हैं , तो उनके साथ उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैरिस कुछ महीनों में ही राष्ट्रपति का पद हासिल कर लेंगी।

उल्लेखनीय है कि जमैका मूल के पिता और भारतीय मूल की मां की संतान 56 वर्षीय कमला हैरिस पहली भारतीय मूल की और अश्वेत महिला हैं जिन्हें अमेरिका की प्रमुख पार्टी ने उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

फ्लोरिडा में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कैलिफोर्निया से सीनेटर हैरिस के कट्टर वाम समूह की सदस्य होने का दावा किया।

इससे पहले आयोवा में उन्होंने कमला नाम का भी मजाक उड़ाया था। हैरिस ने ट्रंप पर जानबूझकर उनके नाम का गलत उच्चारण करने का आरोप लगाया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?