लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas war: इजरायल के हवाई हमले में मारा गया हमास का टॉप सैन्य कमांडर, 'स्पाई कैचर' के नाम से जाना जाता था

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 17, 2024 14:56 IST

हमास के टॉप सैन्य कमांडर बिलाल नोफ़ल को 'स्पाई कैचर' के नाम से जाना जाता था। उसे गाजा में इजरायल के जासूसो से निपटने का प्रभार मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल के हवाई हमले में मारा गया हमास का टॉप सैन्य कमांडरबिलाल नोफ़ल को 'स्पाई कैचर' के नाम से जाना जाता थाहवाई हमले में गाजा पट्टी में छह फिलिस्तीनी लड़ाके मारे गए

Israel-Hamas war: इजरायल के ताजा हवाई हमले में गाजा पट्टी में  छह फिलिस्तीनी लड़ाके मारे गए हैं। इसमें हमास का एक टॉप सैन्य कमांडर भी है। हमास के टॉप सैन्य कमांडर बिलाल नोफ़ल को 'स्पाई कैचर' के नाम से जाना जाता था। उसे गाजा में इजरायल के जासूसो से निपटने का प्रभार मिला था। ये जानकारी देते हुए इजरायली सेना ने कहा है कि जासूसी-विरोधी अधिकारी बिलाल नोफ़ल के मारे जाने से आतंकवादी संगठन हमास की क्षमताओं पर प्रभाव पड़ेगा।

इस बीच, पिछले संघर्ष विराम में मध्यस्थता में मदद करने वाले  फ्रांस और कतर ने मंगलवार देर रात कहा कि उन्होंने गाजा में इजरायली बंधकों को दवा देने के साथ-साथ फिलिस्तीनियों को अतिरिक्त सहायता देने के लिए इजरायल और हमास के बीच एक समझौता किया है। 

दूसरी तरफ इजरायल पर युद्ध समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। इस युद्ध के दौरान गाजा में 23,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके है।  इजरायल का तर्क है कि युद्ध समाप्त करने का मतलब हमास की जीत होगा। लेकिन अमेरिका ने कहा है कि इजरायल के लिए गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान को कम करने का यह सही समय है।

हालांकि युद्ध रोके जाने की दलीलों से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहमत नहीं हैं। नेतन्याहू ने फिर दोहराया है कि  इजरायल हमास के खिलाफ जीत मिलने तक युद्ध जारी रखेगा और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) समेत कोई उसे रोक नहीं सकता। इस के 100 दिन भी पूरे हो चुके हैं। 

बता दें कि  हमास और अन्य आतंकवादियों ने इजरायल में सात अक्टूबर, 2023 को हमला कर करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे। इसके अलावा 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इनमें से कुछ को रिहा कर दिया गया है, कुछ लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है और माना जा रहा है कि आधे से अधिक लोग अब भी कैद में हैं।

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूआतंकवादीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट