लाइव न्यूज़ :

इजरायल के हवाई हमले में मारा गया हमास का संस्थापक सदस्य, रिपोर्ट में दावा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 11, 2023 18:45 IST

दुखन की मौत की रिपोर्ट इजराइल के यह कहने के एक दिन बाद आई है कि उसने गाजा पर ड्रोन हमलों में हमास के अर्थव्यवस्था मंत्री और समूह के पोलित ब्यूरो के एक अन्य वरिष्ठ सदस्य को मार गिराया है।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल के हवाई हमले में मारा गया हमास का संसथापक सदस्य - रिपोर्टअब्द अल-फ़तह दुखन के मारे जाने की खबरअब्द अल-फ़तह दुखन को "अबू ओसामा" के नाम से जाना जाता है

Israel-Hamas war: इजराइल में पिछले सप्ताहांत के विनाशकारी हमलों के पीछे के आतंकी संगठन हमास के संस्थापक सदस्यों में से एक के मंगलवार को गाजा पर इजराइली हमले में मारे जाने की खबर है। इज़राइल के KAN सार्वजनिक प्रसारक ने फ़िलिस्तीनी रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि अब्द अल-फ़तह दुखन, जिसे "अबू ओसामा" के नाम से जाना जाता है, मध्य गाजा में नुसीरत में बमबारी के दौरान मारा गया।

दुखन की मौत की रिपोर्ट इजराइल के यह कहने के एक दिन बाद आई है कि उसने गाजा पर ड्रोन हमलों में हमास के अर्थव्यवस्था मंत्री और समूह के पोलित ब्यूरो के एक अन्य वरिष्ठ सदस्य को मार गिराया है। 

अल-नुसैरात शरणार्थी शिविर में एक स्कूल प्रिंसिपल दुखन दिसंबर 1987 में गाजा में मुस्लिम ब्रदरहुड की बैठक में उपस्थित लोगों में से थे। इसी बैठक में सदस्यों ने इजरायल के कब्जे के लिए उग्रवादी विरोध पर सहमति व्यक्त की थी और  समूह के चार्टर को लिखा गया था जो  इजराइल के विनाश का आह्वान करता है।

बता दें कि हमास के हमले के जवाब में इजराइल ने युद्ध की घोषणा कर दी है और पूरे इलाके में भयंकर तनाव है। इजराइल गाजा में हमले कर रहा है। इजराइली युद्धक विमान गाजा पर लगातार बमबारी कर रहे हैं। इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि सीरिया से भी गोले दागे गए जिसका सेना ने जवाब दिया। इसके अलावा लेबनान में हिजबुल्ला ने भी इजराइल पर रॉकेट दागे हैं। 

 इजराइल ने गाजा में भोजन, ईंधन और दवाओं की आपूर्ति पर रोक लगा दी है और सीमा के पास हवाई हमले के बाद मिस्र से एकमात्र पहुंच मंगलवार को बंद हो गई। युद्ध में दोनों ओर के कम से कम 1,900 लोगों की मौत हो गई है। मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है।

हमास के साथ युद्ध में इजराइल को मजबूती प्रदान करने के लिए आधुनिक अमेरिकी हथियारों और उपकरणों की पहली खेप इजराइल पहुंच चुकी है और इस जंग के और लंबा खिंचने के आसार हैं।

टॅग्स :इजराइलHamasमिसाइलmissile
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?