लाइव न्यूज़ :

संघर्ष विराम के पहले दिन हमास के लड़ाकों ने गजा सिटी में निकाली परेड, पहली बार सामने आया शीर्ष नेता

By भाषा | Updated: May 23, 2021 07:54 IST

हमास के लड़ाकों ने गाजा सिटी में राइफलें लहराकर शक्ति प्रदर्शन किया और समूह का शीर्ष नेता पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्देहमास के लड़ाकों ने शनिवार को गाजा सिटी में राइफलें लहराकर शक्ति प्रदर्शन किया समूह का शीर्ष नेता पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आयाइजराइल और हमास दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं

गाजा सिटी: इजराइल के साथ 11 दिन तक चली लड़ाई के बाद हमास के लड़ाकों ने शनिवार को गाजा सिटी में राइफलें लहराकर शक्ति प्रदर्शन किया और समूह का शीर्ष नेता पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया।

शनिवार पूर्ण रूप से संघर्ष विराम का पहला दिन था। इस दौरान मिस्र के वार्ताकारों ने संघर्ष विराम को टिकाऊ बनाने के लिये वार्ताएं कीं।

ग्यारह दिन की लड़ाई के दौरान इजराइल ने गाजा में हमास के सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किये तो हमास तथा अन्य उग्रवादी समूहों ने इजराइल की ओर चार हजार से अधिक रॉकेट दागे। इस दौरान 250 से अधिक लोगों की मौत हुई, जिनमें ज्यादातर फलस्तीनी थे।

इजराइल और हमास दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

शनिवार को सेना की वर्दी पहने हमास के सैंकड़ों लड़ाकों ने परेड निकाली और लड़ाई के दौरान अपने वरिष्ठ कमांडर बासिम ईसा की मौत पर शोक व्यक्त किया। गाजा में हमास का शीर्ष नेता याहया सिनवार लड़ाई शुरू होने के बाद से पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की