लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज ने खोला लाहौर में MML का ऑफिस

By IANS | Updated: December 25, 2017 17:48 IST

जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने अपनी पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीगका दफ्तर लाहौर में खोल लिया है।

Open in App

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय द्वारा 'वर्जित संस्थाओं की शाखाओं के राजनीति में प्रवेश को लेकर विरोध' के बावजूद जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद ने अपनी पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) का दफ्तर लाहौर में खोल लिया है। गृह मंत्रालय ने एमएमएल के एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर पंजीकरण का विरोध किया है और इसे 'प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) व जेयूडी की शाखा बताया है।

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को 2008 के मुंबई हमलों का जिम्मेदार माना जाता है। सईद ने रविवार को नेशनल एसेंबली निर्वाचन क्षेत्र (एनए-120) लाहौर सीट के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। लाहौर सीट से नवाज शरीफ और उनके परिवार ने 1985 में अपनी राजनीति की शुरुआत की। शरीफ परिवार इस सीट से कभी चुनाव नहीं हारा।

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाफिज सईद के समर्थकों ने कसूरपुरा, चौधरी पार्क व आउटफालल रोड पर गुलाब की पंखुडियों की बारिश कर उसका स्वागत किया। उसने मोहनी रोड पर एमएनएल के दफ्तर का उद्घाटन किया और इलाके के लोगों की समस्याएं सुनीं।

एमएमएल सितम्बर में एनए-120 के उपचुनावों के दौरान सामने आई थी और इसने उपचुनावों में चौथा स्थान हासिल किया था। एमएमएल का पाकिस्तान निर्वाचन आयोग में अभी पंजीकरण कराया जाना बाकी है। 

टॅग्स :हाफिज सईदआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा