लाइव न्यूज़ :

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज कर पाक में चुनाव प्रचार, भारत के लिए कही बात

By भाषा | Updated: May 7, 2018 05:27 IST

पाकिस्तान चुनाव आयोग ( ईसीपी ) ने एमएमएल को पंजीकृत नहीं किया है। सईद ने हारूनाबाद में एमएमएल की पहली चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगों से पार्टी के लिए वोट मांगे। 

Open in App

लाहौर, 7 मईः पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने मिल्ली मुस्लिम लीग के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। यह पार्टी जमात-उद-दावा का सियासी अंग है। अमेरिका ने पिछले महीने मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) को विदेशी आतंकवादी संगठनों की फहरिस्त में डाल दिया था और कहा था कि प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य एमएमएल का नेतृत्व कर रहे हैं और तथाकथित यह पार्टी अपने बैनरों और पर्चों में खुले आम सईद की तस्वीर लगा रही हैं। 

पाकिस्तान चुनाव आयोग ( ईसीपी ) ने एमएमएल को पंजीकृत नहीं किया है। सईद ने हारूनाबाद में एमएमएल की पहली चुनावी सभा को संबोधित किया और लोगों से पार्टी के लिए वोट मांगे। 

इस मौके पर सेना के पूर्व महानिदेशक मोहम्मद ज़िया-उल-हक के बेटे इजाज़-उल-हसन भी मौजूद थे। सईद ने कहा कि पाकिस्तान के दुश्मन देश में संगठनों के बीच टकराव चाहते हैं ताकि वे अपना दुष्ट मनसूबा हासिल कर सकें। 

उसने कहा, 'हमें उनका ( दुश्मनों का ) एजेंडा नाकाम करने के लिए एकजुट होना है।' सईद ने पाकिस्तान सरकार से भारत के प्रति अपनी नीति को बदलने की मांग की। 

एमएमएल की प्राथमिकताओं को बताते हुए लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक ने पुष्टि की कि उसका संगठन जमात-उद-दावा एमएमएल के बैनर तले 2018 का आम चुनाव लड़ेगा। 

टॅग्स :हाफिज सईदपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट