लाइव न्यूज़ :

‘हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ के पहले अफ्रीकी-अमेरिकी अध्यक्ष होंगे ग्रेगरी मिक्स

By भाषा | Updated: December 4, 2020 12:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार दिसम्बर अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स को बृहस्पतिवार को शक्तिशाली ‘हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया।

देश की विदेश नीति को आकार देने में प्रभावशाली भूमिका निभाने वाले कांग्रेस के इस पैनल का नेतृत्व करने वाले वह पहले अफ्रीकी-अमेरिकी होंगे।

मिक्स, साथी डेमोक्रेटिक सांसद इलियट एंजल की जगह लेंगे।

मिक्स ने कहा, ‘‘ आगामी कांग्रेस के अधीन समिति, अमेरिकी विदेश नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव लाएगी। हमारे सामने काम की कोई कमी नहीं है। हमें न केवल एक ऐसी दुनिया के साथ फिर से जुड़ने की आवश्यकता होगी, जिसने अमेरिकी वैश्विक नेतृत्व की अनुपस्थिति को महसूस किया है, बल्कि हमें विदेश नीति के पारम्परिक दृष्टिकोण पर भी पुनर्विचार करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह सामान्य स्थिति में लौटना नहीं बल्कि काम करने के एक नए तरीके की ओर बढ़ना होगा। हम अपने दायरे व्यापक करेंगे और दुनिया के उन हिस्सों से संपर्क साधेंगे, जिनकी हमने ऐतिहासिक रूप से अनदेखी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?