लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी के प्रपौत्र सतीश धुपेलिया का कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के कारण निधन

By भाषा | Updated: November 23, 2020 10:51 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 23 नवंबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र सतीश धुपेलिया का यहां कोरोना वायरस संबंधी जटिलताओं के चलते निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि तीन दिन पहले ही वह 66 वर्ष के हुए थे।

धुपेलिया की बहन उमा धुपेलिया मिस्त्री ने पुष्टि की है कि उनके भाई का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण रविवार को निधन हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि सतीश धुपेलिया को निमोनिया हो गया था और करीब एक महीने से अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, वहीं पर वह इस संक्रमण की चपेट में आ गए।

उमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय भाई करीब एक महीने से निमोनिया से पीड़ित थे, अस्पताल में उन्हें एक और संक्रमण हो गया और इलाज के दौरान ही वह कोविड-19 की भी चपेट में आ गए। आज शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ा तथा उनका निधन हो गया।’’

धुपेलिया की उमा के अतिरिक्त एक और बहन हैं जिनका नाम कीर्ति मेनन है। वह जोहानिसबर्ग में रहती हैं।

तीनों भाई-बहन मणिलाल गांधी के वंशज हैं। महात्मा गांधी दो दशक तक दक्षिण अफ्रीका में रहने के बाद भारत में अपना काम जारी रखने के लिए स्वदेश लौट गए थे और अपने पुत्र मणिलाल को यहीं छोड़ आए थे।

धुपेलिया ने अपना ज्यादातर जीवन मीडिया में खासकर वीडियोग्राफर एवं फोटोग्राफर के रूप में बिताया। वह गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट के लिए भी सक्रियता से काम कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?