लाइव न्यूज़ :

गूगल ने यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व भारतीय कार्यकारी को हटने के लिए दिया 4.5 करोड़ डॉलर का पैकेज

By भाषा | Updated: March 12, 2019 14:16 IST

अमित सिंघल पर गूगल की एक कर्मचारी ने बाहर के एक कार्यक्रम के दौरान उसे पकड़ने का आरोप लगाया था।

Open in App

गूगल ने यौन उत्पीड़न के आरोपी एक पूर्व भारतीय कार्यकारी को कंपनी से हटाने के लिए 4.5 करोड़ डॉलर का पैकेज दिया है। यह मामला भारत में जन्मे अमित सिंघल से जुड़ा है जिन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था और इसके चलते 2016 में उन्हें कंपनी से इस्तीफा देना पड़ा था।

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार पहले इस पैकेज के बारे में सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी। सिंघल कंपनी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनके पास 2016 तक गूगल के सर्च परिचालन की जिम्मेदारी थी। सिंघल पर गूगल की एक कर्मचारी ने बाहर के एक कार्यक्रम के दौरान उसे पकड़ने का आरोप लगाया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक यह जानकारी गूगल की मातृ कंपनी एल्फाबेट के एक शेयरधारक द्वारा दायर कानूनी वाद के बाद सोमवार को सामने आयी। इस वाद में इस रकम का खुलासा किया गया है। शेयरधारक ने कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्यों पर आरोप लगाया कि बोर्ड के सदस्यों ने उत्पीड़न के आरोपी कार्यकारी को कंपनी से बाहर निकालने के बजाय इतनी मात्रा में भुगतान करके अपनी जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन नहीं किया है।

यह वाद जनवरी में कैलिफोर्निया सुपीरियर अदालत में दायर किया गया था। सोमवार को इसका एक संशोधित संस्करण अदालत में दाखिल किया गया। संशोधित वाद के मुताबिक गूगल सिंघल को दो साल के लिए हर साल 1.5 करोड़ डॉलर की राशि देने पर सहमत हुआ था और तीसरे साल में उन्हें 50 लाख डॉलर से 1.5 करोड़ डॉलर की राशि दी जानी थी।

सिंघल ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। सिंघल का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ और उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वह 15 साल तक गूगल के सर्च की अहम टीम का हिस्सा रहे।

टॅग्स :गूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा