लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं कात्सुको सारुहाशी, गूगल ने डूडल बनाकर विश किया हैप्पी बर्थडे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 22, 2018 09:24 IST

कात्सुको सारुहाशी केमिस्ट्री में पीएचडी करने वाली पहली जापानी महिला थीं। उन्होंने 1957 में यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो से केमिस्ट्री में पीएचडी की थी।

Open in App

गूगल ने जापानी जियोकेमिस्ट कात्सुको सारुहाशी के जन्मदिन (22 मार्च) पर डूडल बनाया है। 22 मार्च 1920 को टोक्यो में जन्मीं कात्सुको को कॉर्बन डाइऑक्साइड (सीओटू) की सर्वप्रथम मापन करने वालों में एक मानी जाती हैं। कात्सुको ने सीओटू से समुद्री जल और पर्यावरण में रेडियोएक्टिव खतरों के प्रति भी आगाह किया। कात्सुको ने इम्पीरियल वुमन्स कॉलेज ऑफ साइंस (अब तोहो यूनिवर्सिटी) से विज्ञान की पढ़ाई की।  पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जापान के सेंट्रल मेटेओरोलॉजिक ऑब्जरवेटरी के लैब में काम शुरू किया। उन्होंने 1950 में समुद्री जल के सीओटू के स्तर का अध्ययन शुरू किया था। उस समय तक सीओटू स्तर का अध्ययन नहीं होता था। इसलिए कात्सुको को इसके लिए अपनी पद्धति विकसित करनी पड़ी। 

साल 1954 के बिकिनी एटॉल न्यूक्लियर टेस्ट के बाद जापान सरकार ने जियोकेमिकल लैब्रोटरी को समुद्री जल और बारिश जल में सीओटू का स्तर और रेडियोएक्टिविटी के अध्ययन के लिए अनुमोदित किया। कात्सुको ने 1957 में यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो से केमिस्ट्री में पीएचडी की। वो केमिस्ट्री में पीएचडी करने वाली पहली जापानी महिला थीं।   कात्सुको के अध्ययन से सामने आया कि जापानी समुद्री जल में रेडियोएक्टिविटी पहुँचने में डेढ़ साल लगते हैं। 1964 में कात्सुको ने अध्ययन में दिखाया कि प्रशांत महासागर के पश्चिमी और पूर्वी जल मिल चुके हैं। 1969 में पता चला कि पूरे प्रशांत महासागर में रेडियोएक्टिविटी फैल चुकी थी। कात्सुको के अध्ययन से साफ हुआ कि ये परिघटना पूरे विश्व को प्रभावित करती है। 1970 और 1980 के दशक में कात्सुको ने एसिड रेन और उसके प्रभावों का अध्ययन किया। कात्सुको का 87 वर्ष की उम्र में 29 सितंबर 2007 को उनके टोक्यो स्थित घर पर निधन हो गया। 

टॅग्स :गूगल डूडलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा