लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बीच अच्छी खबर, इटली, फ्रांस और अमेरिका में पिछले 24 घंटे में महामारी से मृतकों की संख्या में कमी

By भाषा | Updated: April 13, 2020 15:45 IST

कोरोना वायरस से दुनिया भर में लगभग 1,5 लाख काल के गाल में समा गए हैं। हालांकि इस बीच अच्छी खबर आ रही है कि इटली, इरान, फ्रांस और अमेरिका में मरने वाले की संख्या में कमी देखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देईस्टर के मौके पर रविवार को पोप फ्रांसिस ने लॉकडाउन के बीच दुनिया को एकजुट होने का संदेश दिया।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उन्होंने उनका जीवन बचाने के लिए चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।

मैड्रिडः कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित कुछ देशों में इस महामारी से मृतकों की संख्या में कमी देखी जा रही है।

स्पेन सोमवार को अपनी कुछ आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हो गया है। इटली, फ्रांस और अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में कमी देखी गई है। ईस्टर के मौके पर रविवार को पोप फ्रांसिस ने लॉकडाउन के बीच दुनिया को एकजुट होने का संदेश दिया।

कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उन्होंने उनका जीवन बचाने के लिए चिकित्सकों को धन्यवाद दिया। चीन में पिछले साल के अंत में यह वायरस सबसे पहले सामने आया था और अब तक दुनियाभर में इससे से 114,293 लोगों की मौत हो चुकी है जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है।

स्पेन में हाल के दिनों में मृतकों की संख्या में कमी आई है और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने चेताया है कि लॉकडाउन के तहत यह देश अभी ‘जीत से दूर’ है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सड़कों पर वापस जाने के लिए उत्सुक हैं ... लेकिन हमारी इच्छा इस महामारी के खिलाफ जंग जीतने और इसे फैलने से रोकने की है।’’

ब्रिटेन में इस वायरस से 10,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने रविवार को कहा कि उन्हें ‘‘एक सप्ताह के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’ इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लॉकडाउन को जल्द खत्म करने को लेकर देशों को चेताया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइटलीफ़्रांसअमेरिकाचीनब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा