लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने काबुल से निकासी का अभियान खत्म किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 17:46 IST

Open in App

बर्लिन, 27 अगस्त (एपी) जर्मनी की रक्षा मंत्री ने कहा कि उनके देश ने अफगानिस्तान में लोगों को सुरक्षित निकालने का अपना अभियान समाप्त कर दिया है। रक्षा मंत्री एनीग्रेट क्रेंप-कैरेनबाउर ने कहा कि जर्मन सेना का अंतिम विमान सैनिकों को लेकर बृहस्पतिवार शाम उज्बेकिस्तान में ताशकंद पहुंचा। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर जर्मनी ने कम से कम 45 राष्ट्रों के 5,347 लोगों को निकाला, जिनमें 4,000 से ज्यादा अफगान शामिल हैं। जर्मनी ने सार्वजनिक रूप से समय से पहले यह निर्दिष्ट नहीं किया था कि वास्तव में इसकी उड़ानें कब समाप्त होंगी, लेकिन अन्य यूरोपीय राष्ट्र भी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए 31 अगस्त की समय-सीमा से पहले अपने निकासी प्रयासों को पूरा कर रहे हैं। क्रेंप-कैरेनबाउर ने कहा कि बृहस्पतिवार के हमलों के समय हवाईअड्डे के ठीक बाहर अंतिम उड़ानों में लोग भरे जा रहे थे और जर्मन कमांडर ने "आपातकालीन प्रस्थान" के लिए योजनाओं को गति देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि "आज दोपहर हमने जो हमले देखे, उनसे यह स्पष्ट हो गया कि काबुल में अभियान का विस्तार संभव नहीं है। सुरक्षा की मौजूदा स्थिति, और तालिबान के 31 अगस्त से आगे विस्तार को बर्दाश्त नहीं करने के फैसले ने इसे असंभव बना दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपठानों से निपटना पाक के लिए टेढ़ी खीर?, पाकिस्तान और अफगानिस्तान वार्ता नाकाम

भारतकाबुल वाला क्या लाया, क्या ले गया?, भारत क्या तालिबान के करीब जा रहा है?

विश्वमुत्ताकी से पूछिए कि लड़कियों को स्कूल क्यों नहीं जाने देते?

विश्वश्रीलंका, बांग्लादेश और अब नेपाल?, हमारे पड़ोसी देशों में यह क्या हो रहा है?

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका