लाइव न्यूज़ :

जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास ने कहा- जर्मनी और अमेरिका के बीच संबंध जटिल हैं

By भाषा | Updated: June 7, 2020 20:20 IST

हेइको मास ने अमेरिका में नस्लीय भेदभाव के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर रिपब्लिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से प्रबल उम्मीदवार जो बाइडेन के रुख की प्रशंसा की।

Open in App
ठळक मुद्देहेइको मास ने कहा,‘‘ जर्मनी और अमेरिका ट्रांस अटलांटिक गठबंधन में निकट सहयोगी हैं। लेकिन यह जटिल है।’’अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या घटा कर 9,500 करने के आदेश दिए हैं।

बर्लिन: जर्मनी के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा है कि अमेरिका के साथ जर्मनी के संबंध ‘‘जटिल’ हैं और उन्होंने संदेह जताया कि अमेरिका की घरेलू कलह अंतरराष्ट्रीय तनाव को और बढ़ा सकती है। विदेश मंत्री हेइको मास ने रविवार को प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि अगर अमेरिका जर्मनी में तैनात अपने हजारों सैनिकों को वापस बुलाने की योजना को अमल में लाता है तो बर्लिन‘‘ इस पर गौर करेगा।’’

हेइको मास ने साप्ताहिक ‘बिल्ड एम सोन्टाग’ से बातचीत में कहा कि जर्मनी ‘‘अमेरिकी बलों के साथ दशकों के सहयोग को महत्व देता है। और यह दोनों देशों के हित में हैं।’ वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को अपनी एक खबर में कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन को जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या घटा कर 9,500 करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ जर्मनी और अमेरिका ट्रांस अटलांटिक गठबंधन में निकट सहयोगी हैं। लेकिन यह जटिल है।’’ हेइको मास ने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव प्रचार से अमेरिका का और ध्रुवीकरण हो सकता है और लोकलुभावन राजनीति को और बढ़ा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘तब देश के भीतर सह-अस्तित्व न केवल कठिन हो जाता है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी संघर्ष को हवा देता है।’’

हेइको मास ने अमेरिका में नस्लीय भेदभाव के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर रिपब्लिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले पूर्व राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से प्रबल उम्मीदवार जो बाइडेन के रुख की प्रशंसा की और कहा,‘‘इससे मुझे उम्मीद बंधती है कि दोनों खेमों मे जिम्मेदार लोग हैं। मैं वाकई उम्मीद करता हूं कि समझदार लोग जीतेंगे।’’  

टॅग्स :अमेरिकाजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट