लाइव न्यूज़ :

जर्मन चांसलर शोल्ज ने कोविड के खिलाफ लड़ाई जीतने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:48 IST

Open in App

बर्लिन, 15 दिसंबर (एपी) जर्मनी के नये चांसलर ओलाफ शोल्ज ने बुधवार को संकल्प लिया कि उनकी नयी सरकार कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतेगी और जर्मनी को 21 वीं सदी के लिए पूरी तरह से तंदुरूस्त करेगी। उन्होंने संसद में दिये अपने प्रथम नीतिगत भाषण में यह बात कही।

साथ ही, उन्होंने वादा किया कि जलवायु परिवर्तन से निपटने की कोशिशें उनकी सरकार के एजेंडा के केंद्र में होंगी।

शोल्ज ने पिछले हफ्ते चांसलर एंजेला मर्केल की जगह ली। नये चांसलर ने घोषणा की, ‘‘हमारे पास बर्बाद करने के लिए समय नहीं है। ’’

उन्होंने देश के लोगों को यह स्पष्ट कर दिया कि उनका मध्य-वाम सोशल डेमोक्रेट्स, पर्यावरणवादी ग्रींस और कारोबार का समर्थन करने वाले फ्री डेमोक्रेट्स का एक प्रगतिशील गठबंधन रहेगा।

शोल्ज ने ऐसे समय में जर्मनी की कमान संभाली है जब देश महामारी की अब तक की सबसे बड़ी लहर का सामना कर रहा है।

उन्होंने विदेश नीति में निरंतरता जारी रखने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन के खिलाफ और अधिक आक्रामकता दिखाने पर रूस को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जर्मनी एक रचनात्मक वार्ता की मास्को को पेशकश करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...