लाइव न्यूज़ :

जर्मन चांसलर शोल्ज और स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज कोविड पॉजिटिव, संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हुए थे दोनों शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 26, 2022 17:47 IST

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने इस सप्ताह के अपने सारे सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है लेकिन उनकी सरकारी बैठकों में डिजिटल तरीके से भाग लेने की योजना है।

Open in App
ठळक मुद्देतत्काल खुद को सबसे अलग कर लिया।रविवार को खाड़ी देशों की दो दिवसीय यात्रा से लौटे थे।न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में थे।

बर्लिनः जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं। उनके प्रवक्ता स्टेफेन हेबेसट्रेट ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस जांच में वह संक्रमित पाये गये । उनके अनुसार चांसलर को इस संक्रमण के हल्के लक्षण हैं और उन्होंने तत्काल खुद को सबसे अलग कर लिया।

 

प्रवक्ता ने बताया कि शोल्ज ने इस सप्ताह के अपने सारे सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है लेकिन उनकी सरकारी बैठकों में डिजिटल तरीके से भाग लेने की योजना है। शोल्ज रविवार को खाड़ी देशों की दो दिवसीय यात्रा से लौटे थे।

उससे पहले वह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में थे। इस सप्ताह शोल्ज इस वायरस से संक्रमित होने वाले एकमात्र सरकारी अधिकारी नहीं हैं। गृह मंत्री नैंनी फेसर ने सोमवार को ट्वीट किया कि वह भी कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पायी गयी हैं।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज कोरोना वायरस से संक्रमित

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने रविवार को कहा कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्पेन की सोशलिस्ट पार्टी के नेता और देश की गठबंधन सरकार के प्रमुख ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह रविवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

सांचेज ने यह नहीं बताया कि उन्हें बीमारी के लक्षण हैं या नहीं। उन्होंने कहा, “मैं कामकाज करता रहूंगा और सभी एहतियात बरतता रहूंगा।” सांचेज गत सप्ताह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल हुए थे। वह शुक्रवार को एक आधिकारिक कार्यक्रम के लिए स्पेन लौटे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसSpainसंयुक्त राष्ट्रवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा