लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क शहर में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच लोगों ने लूटी कई लग्जरी दुकानें, 8 हजार पुलिसकर्मी किए तैनात

By भाषा | Updated: June 2, 2020 22:41 IST

George Floyd Death: न्यूयॉर्क सिटी के पुलिस विभाग ने हिंसा और संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिये तैनाती दोगुनी करते हुए करीब 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा जिन जगहों पर बीती रात हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैनहट्टन में खरीदारी के लिये लोकप्रिय केंद्र मैडिसन और फिफ्थ एवेन्यूज में मैकीज स्टोर समेत कई खुदरा व लग्जरी दुकानों में लुटेरों ने तोड़फोड़ की और हजारों डॉलर के सामान लूटकर ले गए।यह सब अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में मौत के विरोध में न्यूयॉर्क में हो रहे प्रदर्शन के दौरान हुआ।

न्यूयॉर्कः मैनहट्टन में खरीदारी के लिये लोकप्रिय केंद्र मैडिसन और फिफ्थ एवेन्यूज में मैकीज स्टोर समेत कई खुदरा व लग्जरी दुकानों में लुटेरों ने तोड़फोड़ की और हजारों डॉलर के सामान लूटकर ले गए। यह सब अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हिरासत में मौत के विरोध में न्यूयॉर्क में हो रहे प्रदर्शन के दौरान हुआ। न्यूयॉर्क सिटी में मंगलवार को रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था और शहर में लूटपाट और हिंसा बढ़ने पर अधिकारयों ने पुलिस की तैनाती दोगुनी कर दी है।

न्यूयॉर्क सिटी के पुलिस विभाग ने हिंसा और संपत्ति के नुकसान को रोकने के लिये तैनाती दोगुनी करते हुए करीब 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा जिन जगहों पर बीती रात हिंसा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हो रही हैं, वहां अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, खासकर मैनहट्टन के निचले इलाके और ब्रुकलिन में। कर्फ्यू और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी लुटेरों को मैनहट्टन की दुकानों में लूटपाट करने से नहीं रोक पाई। यह दुकानें कोविड-19 की वजह से जारी बंद के कारण करीब दो महीने से नहीं खुली थीं।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए वीडियो और तस्वीरों में लोग दुकानों के बाहर लगे प्लाईवुड को उखाड़ते नजर आए। पुलिस और सुरक्षा से जुड़ी अन्य एजेंसियों को इन दिनों उग्र प्रदर्शनकारियों को रोकने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक खबर में कहा कि लुटेरे हेराल्ड स्क्वायर स्थित दुनिया के सबसे बड़े खुदरा डिपार्टमेंटल स्टोर में से एक मैकी में घुस गए और वहां से समान लूटकर फरार हो गए। लुटेरे इसके अलावा कई महंगे ब्रांड के शोरुम में भी लूटपाट करते नजर आए जिनमें नाइक और कोच स्टोर आदि शामिल हैं। पुलिस विभाग ने मंगलवार सुबह पुष्टि की कि कई लुटेरे मैकी स्टोर के अंदर घुस गए थे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."