लाइव न्यूज़ :

इराक में सैन्य अभियान का नेतृत्व करने वाले जनरल का निधन

By भाषा | Updated: October 10, 2021 10:31 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (एपी) इराक युद्ध के दौरान अमेरिका और गठबंधन बलों का नेतृत्व करने वाले पूर्व जनरल रेमंड टी ओडेर्नो का कैंसर से निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।

उनके परिवार ने यह जानकारी दी।

ओडेर्नो के परिवार ने एक बयान में कहा,‘‘ कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद पूर्व जनरल का निधन हो गया। उनकी मौत कोविड से नहीं हुई। इस वक्त और जानकारी साझा करने के लिए नहीं है। आपकी हमदर्दी के लिए परिवार आभारी है और निजता चाहता है।’’

ओडेर्नो का निधन शुक्रवार को हुआ, हालांकि परिवार ने निधन के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अंतिम संस्कार और अन्य कार्यक्रमों के बारे में भी अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व जनरल की सराहना की और उन्हें ‘‘ईमानदार और सम्मानित व्यक्ति करार दिया।’’

राष्ट्रपति और देश की प्रथम महिला जिल बाइडन ने एक संयुक्त बयान में उस वक्त को याद किया जब ओडेर्नो ने उनके बेटे बियु के निधन पर संबोधन दिया था। बाइडन के बेटे बियु ने इराक सैन्य अभियान में ओडेर्नो के नेतृत्व में काम किया था। बियु का कैंसर के चलते 2015 में निधन हो गया था।

बयान में कहा गया,‘‘सैन्य तंत्र में रे (रेमंड) का कद बहुत ऊंचा है और उन लोगों के लिए समर्पित था जिनके साथ उन्होंने काम किया। ’’ ओडेर्नो और उनकी पत्नी लिंडा सेना से जुड़े लोगों के परिवारों और उनके बच्चों की आवाज थे।

बाइडन परिवार ने कहा,‘‘ हम ओडेर्नो के परिवार और हमारे सभी पराक्रमी सैन्य जवानों के साथ हैं, जिन्होंने ओडेर्नो के सेवाकाल में उनके साथ काम किया।’’

ओडेर्नो 2015 में सेवानिवृत्त हुए थे और उनका स्थान लिया था आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मिले ने जो वर्तमान में ज्वाइंट चीफ्स चेयरमैन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना