लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन से मारे गए जनरल सुलेमानी, जानिए क्या हैं इस अचूक हथियार की खासियतें

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 4, 2020 18:23 IST

अमेरिका ने ईरानी कुद्स सेना के जनरल कासिम सुलेमानी को मारने के लिए एमक्यू-9 रीपर ड्रोन का इस्तेमाल किया। यह ड्रोन तलाश और विध्वंस का दोहरा काम करने में माहिर है।

Open in App
ठळक मुद्देयह साल 2007 से अमेरिकी वायुसेना में शामिल है। अमेरिका पहले भी कई ऑपरेशन में इस ड्रोन का इस्तेमाल कर चुका है।

अमेरिका ने ईरानी कुद्स सेना के जनरल कासिम सुलेमानी को मारने के लिए एमक्यू-9 रीपर ड्रोन का इस्तेमाल किया है। अमेरिकी मीडिया के हवाले से यह जानकारी आई है। यह ड्रोन तलाश और विध्वंस का दोहरा काम करने में माहिर है। इसलिए इसका इस्तेमाल ऐसे लक्ष्य को भेदने में किया जाता है जिसे ज्यादा देर तक ट्रैक करना अथवा नजर बनाए रखना संभव ना हो। यह अचूक ड्रोन मिनटों में काम तमाम कर देता है। यह साल 2007 से अमेरिकी वायुसेना में शामिल है। अमेरिका पहले भी कई ऑपरेशन में इस ड्रोन का इस्तेमाल कर चुका है।

MQ-9 रीपर ड्रोन को अमेरिका ने विदेशी सैन्य अभियानों के तैयार किया है। इसका वजह 2222 किलोग्राम है। यह दूर से संचालित होता है और बेहद कम समय में लक्ष्य पर निशाना साध लेता है। इस ड्रोन की खासियत है कि ये एकसाथ कई टास्क को अंजाम दे सकता है।

आपको बता दें कि अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के शक्तिशाली कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की शुक्रवार को मौत हो गई थी। सुलेमानी अपने काफिले के साथ बगदाद एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रहे थे जब अमेरिका ने उनकर बिल्कुल अचूक निशाना साधा। जनरल सुलेमानी (62) को अयातुल्ला खामेनी के बाद ईरान में सबसे ताकतवर माना जाता था। उनका कुद्स फोर्स ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड्स की एक इकाई था जो सीधे-सीधे अयातुल्ला को रिपोर्ट करता है।

अमेरिका और ईरान के बीच छद्म युद्ध शुरू होने की बढ़ती आशंकाओं के बीच अमेरिकी ड्रोन हमले में एक शीर्ष ईरानी जनरल की मौत के एक दिन बाद शनिवार तड़के अमेरिका ने एक ताजा हवाई हमले में इराक के हशद अल शाबी अर्द्धसैन्य बल के सदस्यों को निशाना बनाया।

अमेरिका के ड्रोन हमले में बगदाद में शुक्रवार को मारे गए ईरानी कुद्स बल के कमांडर कासिम सुलेमानी और इराकी अर्द्धसैन्य बल के उप प्रमुख अबु महदी अल मुहंदिस के लिए शोक मार्च निकाला जाना था जिसके कुछ ही घंटों पहले अमेरिका ने एक और हमला कर दिया। ईरान और अमेरिका के बीच बेहद तनावपूर्ण स्थिति के बीच ये हमले सबसे नाटकीय घटनाक्रम है। अमेरिका के इन हमलों का पूरी दुनिया पर असर देखने को मिल सकता है।

टॅग्स :अमेरिकाईरानइराककासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल