लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया आग के लिए बच्चों का लिंग बताने वाला यंत्र जिम्मेदार

By भाषा | Updated: September 8, 2020 13:53 IST

अमेरिकी वन सेवा के मुताबिक इस साल कैलिफोर्निया में 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं एवं आगे भी इनके नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के 14 हजार सदस्य संघर्ष कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग के लिए बच्चों का लिंग बताने के यंत्र को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आग ने भारी तबाही मचायी है और हजारों एकड़ जमीन इसकी चपेट में आ चुकी है।

लॉस एंजिलिस: अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग के लिए बच्चों का लिंग बताने के यंत्र को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आग ने भारी तबाही मचायी है और हजारों एकड़ जमीन इसकी चपेट में आ चुकी है। यह आग शनिवार सुबह एल रैंच डोरैडो पार्क से शुरू हुई थी। कैलिफोर्निया के वन्य एवं अग्नि सुरक्षा विभाग के कैप्टन बेनेट मिलॉय ने बताया कि एक दम्पति, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है, ने अपने होने वाले बच्चे के बारे में जानना चाहा था कि वह लड़का होगा या लड़की।

इस दम्पति ने इसकी जानकारी देने के लिए यह स्थान चुना था। दम्पति अपने बच्चों, दोस्त और रिश्तेदारों साथ यहां पहुंचा था। मिलॉय ने बताया कि परिवार में खेत पहुंचा और वहां यंत्र को उछाला। इससे घास के चार फीट ऊंचे ढेर में आग लग गई। अधिक तापमान, कम आर्द्रता, शुष्क वनस्पति और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। टोही वीडियो में दम्पत्ति पानी की बोतल से आग बुझाता दिख रहा हैं लेकिन ऐसा कर पाने में असमर्थ रहने पर उन्होंने आपात नंबर 911 पर फोन किया।

मिलॉय ने कहा, ‘‘ आप पानी की बोतल से आग नहीं बुझा सकते। आग लगने के बाद उसे रोकना आसान नहीं होता।’’ मिलॉय ने बताया कि दकमल कर्मी कुछ मिनट में ही मौके पर पहुंच गए और घबराए दम्पत्ति ने उन्हें घटना के बारे में बताया। उन्होंने जांच के लिए मौके पर ली गई तस्वीरें और वीडियो भी कर्मियों को दी। उन्होंने कहा, ‘‘ यह काफी दुखद स्थिति है। यह एक अच्छा पल होना था।’’ दम्पत्ति को आग लगने से हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

अमेरिकी वन सेवा के मुताबिक इस साल कैलिफोर्निया में 20 लाख एकड़ में फैले जंगल आग की भेंट चढ़ गए हैं एवं आगे भी इनके नष्ट होने का खतरा बना हुआ है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के 14 हजार सदस्य संघर्ष कर रहे हैं। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा