लाइव न्यूज़ :

गांधी संग्रहालय, ह्यूस्टन को मिला 4,57,000 अमेरिकी डॉलर का अनुदान

By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:46 IST

Open in App

सीमा हखू कचरू

ह्यूस्टन (अमेरिका), 23 दिसंबर अमेरिकी शहर ह्यूस्टन में स्थित इटरनल गांधी म्यूजियम (ईजीएमएच) को अमेरिकी बचाव योजना के तहत फोर्ट बेंड काउंटी से 4,75,000 अमेरिकी डॉलर का अनुदान मिला है। इससे महात्मा गांधी की विरासत और आदर्श को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए अमेरिका में पहले विशेष संग्रहालय के निर्माण में मदद मिलेगी।

संग्रहालय के लिए शिलान्यास समारोह इस साल तीन जुलाई को आयोजित किया गया था जिसमें कांग्रेस सदस्य अल ग्रीन मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी उस कार्यक्रम में उपस्थित थे। संग्रहालय के 2023 में खुलने की संभावना है।

स्वयंसेवी, न्यासी (ट्रस्टी) और सह-संस्थापक अतुल बी कोठारी ने कहा कि इटरनल गांधी संग्रहालय, ह्यूस्टन इस अनुदान को मंजूरी देने के लिए फोर्ट बेंड काउंटी का आभारी है और अनुदान मिलने से काफी खुश है। अनुदान की घोषणा बुधवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गयी।

इस संग्रहालय के लिए दक्षिण-पश्चिम ह्यूस्टन में तीन एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। निर्माण के लिए प्रस्तावित बजट 65 लाख अमेरिकी डॉलर है। अब तक इसके लिए 29 लाख अमेरिकी डॉलर एकत्र हो गए हैं और न्यासी मंडल ने 11 लाख अमेरिकी डॉलर की प्रतिबद्धता जताई है।

इसके अलावा विभिन्न लोगों से आठ लाख अमेरिकी डॉलर भी मिले हैं। हाल ही में ह्यूस्टन एंडोमेंट फाउंडेशन ने 5,00,000 अमेरिकी डॉलर का अनुदान दिया।

शेष राशि जुटाने के लिए विभिन्न फाउंडेशन, निगमों और निजी दानदाताओं से संपर्क किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक