लाइव न्यूज़ :

जी-20 समूह ने अफगानिस्तान तक मानवीय सहायता पहुंच की मांग की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 10:19 IST

Open in App

रोम, 13 अक्टूबर (एपी) यूरोपीय संघ ने अफगानिस्तान के लोगों की मदद के लिए एक अरब यूरो की मदद देने का वादा किया और जी-20 देशों के समूह ने मंगलवार को इस चिंता के बीच अफगानिस्तान में सहायता में तेजी लाने का संकल्प लिया कि पहले से ही खराब मानवीय और आर्थिक हालात सर्दियों तक भयावह स्थिति में पहुंच जाएंगे।

जी-20 नेताओं ने इटली की मेजबानी में ऑनलाइन आयोजित शिखर सम्मेलन में तालिबान सरकार को पूरे अफगानिस्तान में मानवीय सहायता पहुंच की अनुमति देने, काबुल हवाई अड्डे और देश की सीमाओं को खुला रखने और संयुक्त राष्ट्र, मानवीय और राजनयिक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने एक बार फिर महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने कहा का यह बैठक अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और तालिबान के सत्ता में आने के बाद पैदा संकट पर पहली बहुपक्षीय प्रतिक्रिया को दर्शाती है।

जी-20 नेताओं-रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी चिनफिंग का प्रतिनिधित्व मंत्रियों ने किया जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद इस शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।

वहीं यूरोपीय संघ तालिबान की अंतरिम सरकार को वैधता नहीं प्रदान करने के संबंध में सर्तक नजर आया। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सूला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों को तालिबान के कार्यों की कीमत नहीं चुकानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब