लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: 'विदेशी साजिश' के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम आज से शुरू, सत्ता जाने के बाद इमरान खान ने किया ट्वीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 17:13 IST

इमरान खान ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, 1947 में पाकिस्तान एक स्वतंत्र राज्य बना; लेकिन स्वतंत्रता संग्राम आज फिर से सत्ता परिवर्तन की एक विदेशी साजिश के खिलाफ शुरू होता है।

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान ने ट्विटर पर ये कहा है कि वे आज से सत्ता परिवर्तन की विदेशी साजिश के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम शुरू कर रहे हैं। इमरान ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा, 1947 में पाकिस्तान एक स्वतंत्र राज्य बना; लेकिन स्वतंत्रता संग्राम आज फिर से सत्ता परिवर्तन की एक विदेशी साजिश के खिलाफ शुरू होता है। यह हमेशा देश के लोग हैं जो अपनी संप्रभुता और लोकतंत्र की रक्षा करते हैं।

पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि इमरान खान की सरकार से जुड़े किसी भी सरकारी अधिकारी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के बिना विदेश यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। इतना ही नहीं, एजेंसी ने इस संबंध में जरूरी निर्देश सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को भी दिए हैं। साथ ही अपने ऑफिसर्स को हाईअलर्ट पर रखा है।

दरअसल पिछले कई दिनों से पाकिस्तान में सियासी संकट चल रहा था। इमरान खान ऐसी सरकार चला रहे थे, जिसके पास पूर्ण बहुमत नहीं था। विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया और 3 अप्रैल को उस पर वोटिंग होना तय हुआ। लेकिन वोटिंग वाले दिन मतदान से पहले ही इमरान खान ने सबको चौंकाते हुए नेशनल असेंबली को भंग करवा दिया। 

इसके बाद मामला पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने चार दिन की सुनवाई के बाद गुरुवार को इमरान खान के खिलाफ दिया। पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने असेंबली को फिर से बहाल करने और 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का फैसला सुनाया। 

कोर्ट के फैसले से यह तय हो गया कि अब इमरान की कुर्सी जाएगी ही जाएगी। लेकिन इमरान खान वोटिंग में देरी कराते रहे। देर रात वोटिंग हुई और इस वोटिंग में इमरान खान के खिलाफ 174 वोट पड़े। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?