भारत समेत 48 देशों के नागरिकों को श्रीलंका पहुंचने पर देगा मुफ्त वीजा

By भाषा | Published: August 1, 2019 05:32 AM2019-08-01T05:32:44+5:302019-08-01T05:32:44+5:30

ईस्टर के दिन हुये आतंकवादी हमलों के बाद सैलानियों की संख्या उल्लेखनीय रूप से कम हुई है। पर्यटन मंत्री जॉन अमारतुंगा ने कहा कि 48 देशों से आने वाले सैलानियों के लिये वीजा शुल्क खत्म कर दिया गया है।

Free visa for citizens of 48 countries, including India, to reach Sri Lanka | भारत समेत 48 देशों के नागरिकों को श्रीलंका पहुंचने पर देगा मुफ्त वीजा

भारत समेत 48 देशों के नागरिकों को श्रीलंका पहुंचने पर देगा मुफ्त वीजा

श्रीलंका ने बुधवार को भारत सहित 48 देशों से आने वाले सैलानियों को पहुंचने पर मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है। श्रीलंका ने देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये यह कदम उठाया है।

ईस्टर के दिन हुये आतंकवादी हमलों के बाद सैलानियों की संख्या उल्लेखनीय रूप से कम हुई है। पर्यटन मंत्री जॉन अमारतुंगा ने कहा कि 48 देशों से आने वाले सैलानियों के लिये वीजा शुल्क खत्म कर दिया गया है।

यह योजना बृहस्पतिवार से शुरू होगी। भारत से आने वाले सैलानियों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले ईस्टर पर हमले के बाद श्रीलंका ने 39 देशों के नागरिकों को पहुंचने पर वीजा देने की योजना टाल दी थी। इस आत्मघाती हमले में 258 लोग मारे गये थे। 

Web Title: Free visa for citizens of 48 countries, including India, to reach Sri Lanka

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे