लाइव न्यूज़ :

फ्रांस: नीस में हमलावर ने महिला का सिर कलम करने के साथ तीन को मार डाला, मेयर ने बताया आतंकी हमला

By स्वाति सिंह | Updated: October 29, 2020 16:44 IST

नीस शहर में चाकू से हमले की घटना गुरुवार को हई। हमलावर ने नोट्रे डैम चर्च के पास कुछ लोगों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। यह हिस्सा शहर के बीच में है।

Open in App
ठळक मुद्देनीस में गुरुवार को एक हमलावर ने चाकुओं से गोदकर तीन लोगों की जान ले ली। फ्रांस में 15 दिन में दूसरी बार आतंकी हमला हुआ।

पेरिस: फ़्रांस के शहर नीस में गुरुवार को एक हमलावर ने चाकुओं से गोदकर तीन लोगों की जान ले ली। इसमें एक महिला है। मालूम हो कि फ्रांस में 15 दिन में दूसरी बार आतंकी हमला हुआ। यहां हमलावर ने एक महिला का सिर कलम कर दिया और चर्च के बाहर 2 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

नीस के मेयर क्रिस्टियन एट्रोसी ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नीस शहर में चाकू से हमले की घटना गुरुवार को हई। हमलावर ने नोट्रे डैम चर्च के पास कुछ लोगों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। यह हिस्सा शहर के बीच में है। गृहमंत्री ने गेराल्ड ने लोगों से कहा है कि वे फिलहाल, इस इलाके में जाने से बचें।

बता दें कि कुछ दिन पहले फ्रांस में पैगम्बर साहब का कार्टून क्लास में दिखाने वाले एक हिस्ट्री टीचर की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से फ्रांस सरकार इस्लामिक संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। वहीं, कई देशों में फ्रांस की आलोचना की जा रही है और इसके खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इस घटना के बाद फ्रांस सरकार ने इमरजेंसी कैबिनेट मीटिंग बुलाई। संसद में इस घटना के विरोध में दो मिनट का मौन भी रखा गया। 

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल