लाइव न्यूज़ :

फ्रांस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को इमैनुएल मैक्रों की चेतावानी, कहा- किसी भी सूरत में हिंसा बर्दाश्त नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2018 22:57 IST

Open in App

फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने शनिवार को उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को अराजकता फलाने की चाहत रखने वाला करार देते हुए कहा कि वह किसी भी सूरत में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे. देश में ईंधन की कीमतों में पूर्व नियोजित योजना के तहत हुई वृद्धि का विरोध कर रहे लोग शुक्रवार को हिंसा पर उतर आए.

भीषण विरोध प्रदर्शन के बीच ब्यूनस आयर्स में जी 20 सम्मेलन के दौरान मैक्रों ने कहा, ''मैं हिंसा को कभी स्वीकार नहीं करूंगा.'' मैक्रों ने कहा, ''अधिकारियों पर हमले, वाणिज्य-व्यापार को ठप करना, राहगीरों और पत्रकारों को धमकी देना या आर्क डि ट्रिम्फ का उल्लंघन करना, किसी भी सूरत में तर्कपूर्ण नहीं हो सकता है.'' पेरिस में बड़ी संख्या में लोग आपात स्थिति में पहने जाने वाले पीले रंग के कोट पहन कर प्रदर्शन कर रहे हैं.

ब्यूनस आयर्स में जलवायु परिवर्तन की दिशा में समान विचारधारा वाले सभी देशों को साथ लाने के लिए मैक्रों पूरी जी-जान से कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, बार-बार उनसे फ्रांस में चल रहे प्रदर्शनों पर सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा, ''इस हिंसा के लिए दोषी लोग बदलाव नहीं चाहते हैं, वे लोग सुधार नहीं चाहते, उन्हें सिर्फ अराजकता चाहिए. वे लोग जिस कारण का समर्थन करने की ढोंग करते हैं, उसे ही धोखा दे रहे हैं.'' मैक्रों ने कहा, ''उन सभी की पहचान की जाएगी और उन्हें न्याय की जद में लाया जाएगा.'' उन्होंने कहा कि पेरिस वापसी के साथ ही प्रदर्शनों के सिलसिले में अपने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ बैठक करेंगे. मैक्रों ने कहा, ''मैं हमेशा बहस का सम्मान करूंगा. मैं हमेशा विपक्ष की बात सुनूंगा लेकिन हिंसा को कभी स्वीकार नहीं करूंगा.''

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल