लाइव न्यूज़ :

शशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

By शिवेंद्र राय | Updated: August 12, 2022 12:37 IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान'शेवेलेयर दी ला लीजन दी ऑनर' से सम्मानित किया गया है। फ्रांस ने उनको ये सम्मान उनके लेखन और भाषणों के कारण दिया है। फ्रांस सरकार की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर शशि थरूर को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशशि थरूर को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान'शेवेलेयर दी ला लीजन दी ऑनर' से सम्मानित किए गए थरूरलेखन और भाषणों के लिए दिया गया है सम्मान

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और  तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद शशि थरूर को फ्रांस सरकार अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित करेगी। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनेन ने इस बारे में जानकारी दी है। शशि थरूर को  फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवेलेयर दी ला लीजन दी ऑनर' से सम्मानित किया जाएगा। शशि थरूर को यह पुरस्कार उनके लेखन और भाषणों के लिए दिया जा रहा है। 

फ्रांस सरकार द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान के लिए चुने जाने पर शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा,  "फ्रांस के साथ रिश्तों को महत्व देने वाले, भाषा से प्यार करने वाले और संस्कृति की प्रशंसा करने वाले व्यक्ति के रूप में मैं इस तरह से सम्मान दिए जाने को लेकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं उन लोगों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे इस सम्मान के लायक समझा।"

फ्रांस सरकार की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर शशि थरूर को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शशि थरूर को बधाई देते हुए कहा कि  मैं यह जानकर बहुत ही उत्साहित हूं कि थरूर को उनकी असाधारण विद्वता और ज्ञान के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।

बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी विद्वता के लिए जाने जाते हैं। इतिहास, दर्शन और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर उनकी पकड़ लाजवाब है। केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से सांसद थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में 23 साल तक राजनयिक के तौर पर काम किया है। वह कई फिक्शन और नॉन-फिक्शन किताबों के साथ एक प्रसिद्ध लेखक भी हैं। इससे पहले साल 2010 में स्पेनिश सरकार ने थरूर को रॉयल स्पैनिश ऑर्डर ऑफ चार्ल्स III का एनकोमिएन्डा प्रदान किया था। स्पेन सरकार का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

टॅग्स :शशि थरूरफ़्रांसकांग्रेसअधीर रंजन चौधरीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल