लाइव न्यूज़ :

बलूचिस्तान में आतंकवादी हमलों में चार सैनिकों की मौत, आठ घायल

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:01 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, एक जून बलूचिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में पाकिस्तान की एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया और इसके बाद आईईडी ले जा रहे सुरक्षा कर्मियों के वाहन को निशाना बनाया, जिसमें अर्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए हैं।

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, पहली घटना में आतंकवादियों ने क्वेटा में फ्रंटियर कोर (एफसी) के सैनिकों को निशाना बनाया।

बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने पीर इस्माइल जियारत के पास चौकी को निशाना बनाया।

बयान के अनुसार, मुठभेड़ में ‘‘ चार-पांच आतंकवादी भी मारे गए, वहीं करीब आठ घायल हुए हैं।’’ इनके अलावा, ‘‘चार सैनिक भी मारे गए जबकि छह घायल हो गए।’’

वहीं, तुर्बत में एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने फ्रंटियर कोर के एक वाहन को निशाना बनाया, जो आईईडी ले जा रहा था। इस घटना में दो सैनिक घायल हो गए।

बयान में कहा गया, ‘‘ राज्य विरोधी ताकतों द्वारा, समर्थित विरोधी तत्वों द्वारा इस तरह की कायरतापूर्ण कार्रवाई की गई।’’ बयान में आगे कहा गया , लेकिन वे बलूचिस्तान में इतने परिश्रम के बाद अर्जित शांति और समृद्धि को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।

उसने यह भी कि सुरक्षा बल उनके नापाक मंसूबों को नाकाम करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

संसाधन संपन्न बलूचिस्तान में लंबे समय से तालिबान और बलूच राष्ट्रवादियों द्वारा कई बार हिंसक कृत्यों को अंजाम दिया जाता है।

आईएसपीआर के एक बयान के अनुसार, आतंकवादियों ने इससे पहले नौ मई को भी क्वेटा और तुर्बत में सैनिकों पर दो हमले किए थे, जिसमें उनमें से तीन की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल