टोरंटो में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी, चार लोग घायल

By भाषा | Published: June 20, 2021 09:54 AM2021-06-20T09:54:30+5:302021-06-20T09:54:30+5:30

Four people injured in shooting at child's birthday party in Toronto | टोरंटो में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी, चार लोग घायल

टोरंटो में बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी, चार लोग घायल

टोरंटो, 20 जून (एपी) कनाडा के ओंटारियों प्रांत की राजधानी टोरंटो के पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार शाम एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी में गोलीबारी की घटना में तीन बच्चे घायल हो गए।

टोरंटो पुलिस की निरीक्षक केली स्किनर ने बताया कि रात करीब आठ बजे हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों में एक साल की उम्र का एक बच्चा, पांच साल की एक बच्ची, 11 वर्षीय एक लड़का और 23 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल है।

उन्होंने बताया कि बच्चे गोलीबारी का निशाना नहीं थे और पुलिस कई संदिग्धों की तलाश कर रही है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people injured in shooting at child's birthday party in Toronto

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे