लाइव न्यूज़ :

पेरिस में 'शार्ली एब्दो' साप्ताहिक पत्रिका के पूर्व कार्यालय के पास चाकू से हमला, 4 लोग घायल

By भाषा | Updated: September 25, 2020 18:23 IST

हमले का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या यह घटना शार्ली एब्दो से संबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देसाप्ताहिक पत्रिका ने इस्लामी चरमपंथियों द्वारा 2015 में कार्यालय पर हमले के बाद यहां अपना कामकाज समेट लिया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों या घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।घटना के बाद प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने पेरिस के एक उत्तरी उपनगर की यात्रा बीच में ही रोक दी।

पेरिस:  फ्रांस की राजधानी पेरिस में व्यंग्यात्मक साप्ताहिक पत्रिका ‘शार्ली एब्दो’ के पूर्व कार्यालय के पास शुक्रवार को चाकू से किये गये हमले में चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को शुरू में ऐसा लगा था कि हमले में दो लोग शामिल थे, लेकिन अब उनका मानना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति था और उसे पूर्वी पेरिस में बास्तील प्लाजा के पास हिरासत में ले लिया गया।

हमले का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या यह घटना शार्ली एब्दो से संबद्ध है, जिसने इस्लामी चरमपंथियों द्वारा 2015 में साप्ताहिक पत्रिका के कार्यालय पर हमले के बाद यहां अपना कामकाज समेट लिया था।

उस घटना में 12 लोग मारे गये थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हमलावरों या घायलों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने पेरिस के एक उत्तरी उपनगर की यात्रा बीच में ही रोक दी, ताकि वह घटनाक्रमों की निगरानी के लिये गृह मंत्रालय जा सकें।

शाली एब्दो हमला मामले में मुकदमा शहर में चल रहा है। इस घटना के सिलसिले में शुक्रवार दोपहर गवाही होनी थी। एपी सुभाष नरेश नरेश

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल