लाइव न्यूज़ :

जापान में भूस्खलन में चार लोगों की मौत, लापता 80 लोगों की तलाश जारी

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:05 IST

Open in App

अतामी (जापान), पांच जुलाई (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर अतामी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई है और करीब 80 लापता लोगों की तलाश सोमवार को भी जारी रही।

शिजुओका प्रांत के आपदा प्रबंधन अधिकारी ताकामिची सुगियामा ने बताया कि भूस्खलन के दो दिन बाद भी 80 लोग लापता हैं। अधिकारी इन लोगों के नाम सार्वजनिक करने के बारे में विचार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि ऐसा करने से उन लोगों का पता चल सकता है, जो भूस्खलन की चपेट में संभवत: नहीं आए हों और उस दौरान किसी अन्य स्थान पर हों।

शुरुआत में बताया गया था कि 147 लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, लेकिन बाद में इस आंकड़े में सुधार किया गया क्योंकि शहर के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हादसे के वक्त कुछ लोग वहां पर थे ही नहीं। यह आपदा ऐसे समय पर आई है, जब अधिकारी तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई है और 25 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से तीन घायल हैं।

कई दिन तक भारी बारिश होने के बाद शनिवार को भूस्खलन की घटना हुई थी। तटरक्षक बल के तीन पोत, छह सैन्य ड्रोन राहत एवं बचाव कार्य में सैकड़ों सैनिकों, दमकलकर्मियों और अन्य बचावकर्मियों की मदद कर रहे हैं।

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि बचाकर्मी उन लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ‘‘जो मलबे में फंसे हैं और जल्द से जल्द मदद मिलने का इंतजार कर रहे हैं’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?