लाइव न्यूज़ :

Donald Trump Surrenders: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को करेंगे सरेंडर, इन आरोपों में उठाने वाले है ये कदम

By आजाद खान | Updated: August 22, 2023 09:03 IST

अपने सरेंडर पर बोलते हुए अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक पोस्ट लिखा है और कहा कि “क्या आप इस पर विश्वास कर सकते हैं? मैं गिरफ्तार होने के लिए गुरुवार को अटलांटा, जॉर्जिया जाऊंगा।”

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को सरेंडर करने वाले है। वे 2020 के चुनाव को पलटने के प्रयासों से जुड़े जॉर्जिया के आरोपों में सरेंडर करेंगे। यही नहीं वे किसी को धमकी न दे सके इसके लिए सख्त नियम भी लागू किए गए है।

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे गुरुवार को जॉर्जिया में अधिकारियों के सामने सरेंडर कर देंगें। उन्होंने यह बयान 2020 के चुनाव में अपनी हार को पलटने के लिए गैर कानूनी तरीके से योजना बनाने के मामले में उन पल लगे आरोपों के मद्देनजर यह बात कही है। 

इस बात की जानकारी देते हुए सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि “क्या आप इस पर विश्वास कर सकते हैं? मैं गिरफ्तार होने के लिए गुरुवार को अटलांटा, जॉर्जिया जाऊंगा।” वहीं फल्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोमवार दोपहर एक विज्ञप्ति जारी कर यह कहा है कि जब ट्रंप सरेंडर करेंगे तो उस समय मुख्य काउंटी जेल के आसपास के क्षेत्र में “हार्ड लॉकडाउन” होगा।

डोनाल्ड ट्रम्प ने क्या दावे किए है

डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 में व्हाइट हाउस में फिर से आने के लिए कैंपेन के दौरान अपने खिलाफ आपराधिक मामलों में शामिल लोगों पर हमला करने के लिए बार-बार सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया है। उन्होंने जिला अटॉर्नी फानी विलिस की आलोचना की और दावा किया कि ये चार्ज एक चुनाव हस्तक्षेप षडयंत्र का हिस्सा है जिसमें बाइडन प्रशासन कोऑर्डिनेट किया गया है।

ट्रंप के खिलाफ गठित अवैध औपचारिकता के नियमों के तहत उन्हें और 18 अन्य लोगों के खिलाफ चार्ज हैं। उन्हें 'आर्गनाइज्ड क्राइम' के तहत आरोपित किया गया है, साथ ही उन्हें एक 'आपराधिक प्रयास' की नेतृत्व करने के आरोप का सामना करना पड़ रहा है ताकि वे सत्ता में रह सकें। 

डोनाल्ड ट्रम्प ने किसी भी गलत काम से किया है इंकार

बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ जुलाई के पिछले सप्ताह में आरोप दाखिल किए गए थे, जिसमें उनके साथियों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने गलत तरीके से चुनाव को पलटने की कोशिश की थी। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया है और कहा है कि उन्होंने किसी भी गलत काम में भाग नहीं लिया है। 

ट्रंप को जमानत के लिए दो लाख डॉलर का बॉन्ड देना होगा। यही नहीं उनके खिलाफ सख्त नियम लगू किए गए हैं ताकि वे आरोपियों या साक्षियों को डरा न सकें खासकर सोशल मीडिया पर भी वे ऐसी हरकत न कर सके।  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपUSAसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका