लाइव न्यूज़ :

अमेरिकाः डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया, रिपब्लिकन पार्टी पर टिकी सबकी निगाहें

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2022 09:33 IST

पाम बीच स्थित मार-आ-लागो क्लब में अमेरिका के 30 झंडों और ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे वाले बैनर के बीच खड़े ट्रंप ने अपने हजारों समर्थकों, क्लब सदस्यों और पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं।’

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप ने अपने राजनीतिक सफर के बेहद नाजुक दौर में एक बार फिर राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ट्रंप ने 2024 में फिर से राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए अपने दस्तावेज दाखिल किए।

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी बार व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने का मंगलवार को एलान किया।ॉडोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए फिर से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किए हैं।

सीएनएन के मुताबिक ट्रंप ने 2024 में फिर से राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए अपने दस्तावेज दाखिल किए। यह घोषणा अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव के बाद की गई है। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार करने वाले ट्रंप को अपना उम्मीदवार बनाने पर विचार करेगी या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, डेमोक्रेट्स अमेरिकी सीनेट की 50 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि रिपब्लिकन 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। डेमोक्रेट्स 207 सीटों पर आगे चल रहे हैं, जबकि यूएस हाउस में रिपब्लिकन 217 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हाल के महीनों में ट्रम्प संकेत देते रहे कि वह राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेंगे।

ट्रंप के हार न स्वीकार करने और उनके कथित भड़काऊ भाषणों के बीच उनके समर्थकों ने छह जनवरी को अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल हिल) में कथित तौर पर हिंसा की थी। पाम बीच स्थित मार-आ-लागो क्लब में अमेरिका के 30 झंडों और ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ नारे वाले बैनर के बीच खड़े ट्रंप ने अपने हजारों समर्थकों, क्लब सदस्यों और पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं।’’ सीबीएस न्यूज के मुताबिक हाल ही में आयोवा में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा था, "मैं बहुत, बहुत संभव है कि इसे फिर से करूंगा।" 

ट्रंप ने अपने राजनीतिक सफर के बेहद नाजुक दौर में एक बार फिर राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत के बीच अपने अभियान की शुरुआत करना चाहते थे, लेकिन ट्रंप समर्थित ज्यादातर उम्मीदवारों की हार के चलते उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप का समर्थन लगातार घट रहा है।

हाल के महीनों में उन्हें अपने ही कुछ सहयोगियों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिनका कहना है कि रिपब्लिकन पार्टी के लिए अब भविष्य के बारे में सोचने का समय आ गया है। फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस पार्टी में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका