लाइव न्यूज़ :

सार्वजानिक रूप से बरसे पूर्व राष्ट्रपति ओबामा, कोरोना से निपटने को लेकर ट्रंप प्रशासन के तौर-तरीकों की कड़ी आलोचना की

By स्वाति सिंह | Updated: May 17, 2020 09:29 IST

इससे पहले भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तरीके को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देबराक ओबामा ने शनिवार को कोरोना वायरस से निपटने के तौर तरीकों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की हैओबामा ने कहा कि इस महामारी ने दिखा दिया है कि बहुत सारे अधिकारी प्रभारी होने का नाटक तक नहीं कर रहे हैं।

वाशिंगटनअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोना वायरस से निपटने का कामकाज देख रहे कुछ अधिकारियों की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि यह महामारी दिखाती है कि कई अधिकारी ‘‘प्रभारी होने का दिखावा भी नहीं कर रहे हैं।’’ ओबामा ने ‘हिस्टोरिकली ब्लैक कॉलेजिस एंड यूनिवर्सिटीज’ के दो घंटे के कार्यक्रम ‘‘शो मी योर वॉक’’ में यह बात कही। यह कार्यक्रम यूट्यूब, फेसबुक और टि्वटर पर प्रसारित किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस महामारी ने इस बात से पूरी तरह से पर्दा हटा दिया है कि कई प्रभारी अधिकारी जानते हैं कि वे क्या कर रहे हैं। उनमें से कई प्रभारी होने का दिखावा तक नहीं कर रहे हैं।’’

ओबामा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प या किसी अन्य संघीय या राज्य अधिकारी का नाम नहीं लिया। पूर्व राष्ट्रपति ने फरवरी में जॉर्जिया में एक आवासीय सड़क पर जॉगिंग करते वक्त अहमद आर्बरी (25) की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कोविड-19 का अपने समुदायों पर असंगत असर देखते हैं। जैसा कि हमने देखा कि जब एक अश्वेत व्यक्ति सैर के लिए जाता है और कुछ लोगों को लगता है कि वे उस व्यक्ति को रोक सकते हैं और उनके सवाल का जवाब नहीं देने पर उसे गोली मार सकते हैं।’’

इससे पहले भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तरीके को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है। ओबामा ने अपने पूर्व प्रशासन के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान ट्रम्प के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल फ्लिन के खिलाफ न्याय मंत्रालय द्वारा आपराधिक मामला समाप्त किए जाने के बारे में भी कहा है कि ‘‘कानून के शासन की मूलभूत समझ को खतरा है’’। 

ओबामा ने अपने समर्थकों से राष्ट्रपति पद के चुनाव में पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का समर्थन करने की अपील की जिनके तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में ट्रम्प के खिलाफ मैदान में उतरने की संभावना है। ओबामा ने कहा, ‘‘हम स्वार्थी होने, विभाजित होने और दूसरों को शत्रु की तरह देखने जैसी लंबे समय से चली आ रही प्रवृत्तियों से लड़ रहे हैं और ये प्रवृत्तियां अमेरिकी जीवन में मजबूती से घर बना चुकी है। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यही देख रहे हैं। यही कारण है कि इस वैश्विक संकट को लेकर प्रतिक्रिया और कार्रवाई इतनी कमजोर और दागदार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरी तरह अराजकतापूर्ण आपदा है क्योंकि मानसिकता यह है कि ‘इसमें मेरे लिए क्या है।’’’ 

उल्लेखीय है कि ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में बीते 24 घंटे में 1237 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते मौत हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पबराक ओबामाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल