लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जेल में मनाया पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस, काटे तीन केक

By भाषा | Updated: August 15, 2018 15:09 IST

जेल के एक अधिकारी के हवाले से समाचारपत्र डॉन ने खबर दी है, ‘‘10-10 पाउंड वजन के तीन केक जेल लाये गये और पूर्व प्रधानमंत्री ने इसका भुगतान किया।’’

Open in App

इस्लामाबाद, 15 अगस्तः जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद ने उच्च सुरक्षा वाली आदियाला जेल में केक काट कर अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया। शरीफ अपनी बेटी मरियम (44), और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मुहम्मद सफदर (54) के साथ आदियाला जेल में क्रमश: दस साल साल, सात साल और एक साल की सजा काट रहे हैं। इन लोगों को एक जवाबदेही अदालत ने लंदन में चार लग्जरी फ्लैटों के स्वामित्व को लेकर छह जुलाई को दोषी करार दिया था।

जेल के एक अधिकारी के हवाले से समाचारपत्र डॉन ने खबर दी है, ‘‘10-10 पाउंड वजन के तीन केक जेल लाये गये और पूर्व प्रधानमंत्री ने इसका भुगतान किया।’’ अधिकारी ने बताया कि कुछ कैदियों के आग्रह पर शरीफ ने केक काटा और एक संक्षिप्त भाषण दिया। पाकिस्तान ने कल अपना 72 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

पीएमएल-एन के नेताओं ने देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की। खबर में शरीफ को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है ‘‘हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान के लिए अनमोल बलिदान दिया है और अगर जरूरत पड़ी तो हम भी ऐसे बलिदान देने में पीछे नहीं हटेंगे।’’ 

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा