लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पूर्व पीएम नवाज शरीफ का प्लेटलेट काउंट गिरा, अस्पताल में भर्ती, दामाद सफदर को पुलिस ने किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 13:16 IST

तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ को पनामा पेपर्स मामले में 2017 में प्रधानमंत्री के पद से अपदस्थ कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देनवाज शरीफ का प्लेटलेट काउंट बेहद ही कम हो गया है।शरीफ अल अजीजिया मिल भ्रष्टाचार मामले में लाहौर की लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबियत खराब होने के बाद उन्हें सोमवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार उनका प्लेटलेट काउंट बेहद ही कम हो गया है।

शरीफ अल अजीजिया मिल भ्रष्टाचार मामले में लाहौर की लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे हैं।  तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ को पनामा पेपर्स मामले में 2017 में प्रधानमंत्री के पद से अपदस्थ कर दिया गया था। बाद में उन्हें एवनफील्ड और अल अजीजिया भ्रष्टाचार मामलों में क्रमश: दस एवं सात सालों के लिए कैद की सजा सुनायी गयी। उन्हें एवनफील्ड मामले में जमानत मिल गयी थी। 

नवाज शरीफ के दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) सफदर घृणा भाषण मामले में गिरफ्तार

नवाज शरीफ के दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर को सेना प्रमुख और शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लाहौर पुलिस ने एक वक्तव्य में कहा कि सफदर को सोमवार रात रावी टोलप्लाजा के निकट से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि सफदर ने 13 अक्टूबर को सरकारी संस्थानों के खिलाफ घृणा भाषण दिया था, वह उसी मामले में वांछित है। उन्होंने कहा, ‘‘सेना और न्यायपालिका के खिलाफ घृणा भाषण देने के कारण सफदर के खिलाफ सदर रोड लाहौर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।’’

सफदर ने 13 अक्टूबर को अदालत में पेशी के दौरान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद पर निशाना साधा था। पीएमएलएन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने सफदर की गिरफ्तारी की निंदा की।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?