लाइव न्यूज़ :

पनामा पेपर्स सहित 3 मामलों में आरोपी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अदालत में पेश

By भाषा | Updated: April 23, 2018 15:22 IST

पिछले साल 28 जुलाई को पनामा पेपर्स केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीते सितंबर महीने में शरीफ के खिलाफ तीन मुकदमे शुरू किए गए थे।

Open in App

इस्लामाबाद , 23 अप्रैल। प्रधानमंत्री पद से हटाए जा चुके नवाज शरीफ आज लंदन से स्वदेश लौटे और अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमों के सिलसिले में अदालत में पेश हुए। पिछले साल 28 जुलाई को पनामा पेपर्स केस में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीते सितंबर महीने में शरीफ के खिलाफ तीन मुकदमे शुरू किए गए थे।

28 जुलाई के अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने शरीफ को प्रधानमंत्री पद से अयोग्य घोषित कर दिया था।  मामले की सुनवाई के लिए अदालत में पहुंचे शरीफ के साथ उनकी बेटी मरयम और दामाद मुहम्मद सफदर भी थे। मरयम भी शरीफ के साथ लंदन से आई हैं। शरीफ परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले अल-अजीजिया स्टील मिल्स , फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट लिमिटेड और एवेनफील्ड प्रोपर्टीज से जुड़े हैं।

जवाबदेही अदालत के जज मोहम्मद बशीर ने अल-अजीजिया मिल केस में कार्यवाही शुरू की , लेकिन एक अहम गवाह की गैर-मौजूदगी के कारण उन्हें मामले की सुनवाई कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। जज ने शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों को जाने की इजाजत दे दी लेकिन यह घोषणा की कि अदालत एवेनफील्ड केस की सुनवाई दोपहर दो बजे करेगी।

शरीफ , मरयम और सफदर लंदन के एवेनफील्ड इलाके में संपत्तियों के केस में आरोपी हैं। इससे पहले , लंदन से इस्लामाबाद वापसी पर शरीफ और मरयम का स्वागत हवाई अड्डे पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग - नवाज (पीएमएल - एन) के कार्यकर्ताओं ने किया। वे शरीफ की बीमार पत्नी को देखने लंदन गए थे। शरीफ और उनके बेटे हुसैन और हसन सभी तीन मामलों में आरोपी हैं जबकि मरयम और सफदर एवेनफील्ड केस में सह-आरोपी हैं।

पिछले साल कार्यवाही शुरू होने के बाद से ही हुसैन एवं हसन अदालत में पेश नहीं हुए हैं। भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए जाने पर शरीफ को जेल की सजा हो सकती है। शरीफ के परिवार का आरोप है कि ये मामले राजनीति से प्रेरित हैं। 

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?