लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान को एक मामले में गिरफ्तारी से एहतियातन जमानत मिली, दूसरे पर सुनवाई बाकी

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2023 21:50 IST

इमरान खान ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन से संबंधित एक मामले में लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा 3 मार्च तक गिरफ्तारी से प्रतिबंधात्मक जमानत हासिल कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देलाहौर उच्च न्यायालय द्वारा 3 मार्च तक गिरफ्तारी से एहतियातन जमानत हासिल कीजबकि एक अन्य मामले में इमरान खान की जमानत पर सुनवाई अभी बाकी हैइससे पहले एक अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत बढ़ाने की याचिका को खारिज कर दिया था

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सोमवार को एक मामले में अदालत से राहत राहत मिली है। जियो टीवी के अनुसार, इमरान खान ने पाकिस्तान के चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन से संबंधित एक मामले में लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा 3 मार्च तक गिरफ्तारी से प्रतिबंधात्मक जमानत हासिल कर ली है। दूसरे मामले में उनकी जमानत पर सुनवाई अभी बाकी है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अली बकर नजफी द्वारा 70 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख को जमानत लाहौर उच्च न्यायालय परिसर के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आई है। सुनवाई के लिए पहुंचे खान के स्वागत के लिए पीटीआई समर्थकों की भारी भीड़ अदालत के बाहर जमा हो गई थी। उन्होंने बेंच के सामने पेश होने के लिए शाम 5 बजे और 7:30 बजे की दो डेडलाइन दी।

सोशल मीडिया पर ऐसी तमाम वीडियो हैं जहां अदालत जाते समय खान के काफिले पर गुलाब के फूल बरसाए जा रहे हैं। फूलों से उनका रास्ता बनाया जा रहा है। पीटीआई समर्थकों की भारी भीड़ को देखते हुए कचहरी के मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

पिछले हफ्ते, इस्लामाबाद की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने मामले में अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए पूर्व पीएम की याचिका को खारिज कर दिया था। पूर्व क्रिकेट कप्तान के खिलाफ पिछले अक्टूबर में आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया था, जब उनकी पार्टी के कार्यकर्ता तोशखाना मामले में अपने नेता की अयोग्यता के बाद पाकिस्तान चुनाव आयोग के कार्यालयों के बाहर सड़कों पर उतर आए थे।

इस्लामाबाद, पेशावर और कराची सहित शहरों में प्रदर्शनकारी पीटीआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। अदालत ने खान को पिछले साल अक्टूबर में अग्रिम जमानत दी थी और उन्हें कई मौकों पर तलब किया था। लेकिन पीटीआई नेता एक हत्या के प्रयास में प्राप्त चोटों के कारण चिकित्सा आधार का हवाला देते हुए अदालत में उपस्थित होने में विफल रहे थे।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?