लाइव न्यूज़ :

मलेशिया के पूर्व वित्त मंत्री पर रिश्वत मामले में फिर से लगे आरोप

By भाषा | Updated: August 10, 2020 13:10 IST

मुहिद्दीन की नई मलय केंद्रित सरकार में कई ऐसी पार्टियां है जिन पर रिश्वत लेने के आरोप हैं और ये पार्टियां 2018 के आम चुनाव में हार गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देलिम पर मुकदमा जल्दी चुनाव की संभावना का संकेत हो सकता है। तय समय-सारिणी के हिसाब से मलेशिया में अगला चुनाव में 2023 में है।

 मलेशिया के पूर्व वित्त मंत्री ने समुद्र के भीतर सुरंग बनाने की परियोजना से जुड़े 1.5 अरब डॉलर की रिश्वत के दूसरे आरोप में सोमवार को खुद को निर्दोष बताया और इसे नई सरकार की ओर से बनाया एक फर्जी मामला करार दिया। लिम ग्वान इंग पर सबसे पहले शुक्रवार को आरोप लगाया गया। आरोप में उन पर 2011 में उत्तरी पेनांग राज्य से जुड़ी परियोजना में संभावित लाभ का 10 फीसदी मांगने का आरोप लगाया गया।

सोमवार को उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने पेनांग के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी शक्ति का इस्तेमाल एक स्थानीय कंपनी को ठेका दिलाने में मदद करके 7,86,182 डॉलर हासिल करने में किया। इस परियोजना को लिम के पेनांग के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मंजूरी मिली। वह मलेशिया का वित्त मंत्री बनने से पहले 2008-2018 के बीच यहां मुख्यमंत्री थे। लिम मार्च में सत्ता से बाहर हुई सरकार का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि रिश्वत रोधी अधिकारियों ने उनसे कभी 7,86,182 डॉलर के मामले में पूछताछ नहीं की और न ही ऐसा कोई सबूत है कि उन्होंने रिश्वत ली।

उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि इस आरोप में कोई स्पष्ट समय (2011-2017) भी नहीं दिया गया है। लिम ने सुनवाई के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ यह बिल्कुल ही निराधार आरोप है और राजनीति से प्रेरित है। मैं खुद को निर्दोष साबित करने की लड़ाई अदालत में लड़ूंगा।’’ प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने मार्च में सत्ता संभाली है। उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन से अपनी पार्टी को अलग कर लिया था और तत्कालीन प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इसके विरोध में इस्तीफा दे दिया था।

मुहिद्दीन की नई मलय केंद्रित सरकार में कई ऐसी पार्टियां है जिन पर रिश्वत लेने के आरोप हैं और ये पार्टियां 2018 के आम चुनाव में हार गई थी। कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि लिम पर मुकदमा जल्दी चुनाव की संभावना का संकेत हो सकता है। मुहिद्दीन पर गठबंधन पार्टियों की ओर से जल्द चुनाव कराने का दबाव डाला जा रहा है क्योंकि उनकी अनिर्वाचित सरकार के पास संसद में सिर्फ दो सीटों का बहुमत है। तय समय-सारिणी के हिसाब से मलेशिया में अगला चुनाव में 2023 में है।

टॅग्स :मलेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारआतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट, कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं?, भारत और मलेशिया के बीच 11 समझौतों और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, वीडियो

विश्वPM Modi in Malaysia: अर्थव्यवस्था, रक्षा और व्यापार..., मलेशिया और भारत का संयुक्त बयान जारी; जानें पीएम मोदी और PM इब्राहिम की बातचीत के बारे में

विश्व'भारत जल्द ही मलेशिया में नया दूतावास खोलेगा': कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: भारत ने मलेशिया को 315 रनों से रौंदा, दीपेश देवेंद्रन ने झटके 5 विकेट, विरोधी टीम 93 रनों पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला